Haryana News: हरियाणा प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश के जींद जिले में देर रात लगा पावर कट अब भी जा रही है। शहर में बिजली सप्लाई बंद हुए लगभग 12 घंटे हो चुके हैं। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बाद लगातार 12 घंटे से जारी ब्लैक आउट के चलते शहर के रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जींद शहर के डिफेंस कॉलोनी निवासी वरुण संधू ने बताया कि रात लगभग 10:00 बजे के आसपास बिजली सप्लाई शहर में बंद हो गई थी उसके बाद अभी तक शुरू नहीं हुई है जिस वजह से इनवर्टरों ने भी जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के चलते घरों में बिजली से होने वाले सभी काम ठप हो गए हैं।
प्रशासन ने बिजली घरों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल किया तैनात
हरियाणा प्रदेश में निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल का विभिन्न जिलों में बिजली सप्लाई पर असर देखने शुरू हो गया है। प्रदेश के जींद जिले में कल देर रात से अभी तक बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। प्रशासन ने बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु बिजली घरों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन की तैनाती की है। शहर के अर्बन स्टेट सहित हुड्डा मार्केट के दुकानदारों को भी बिजली सप्लाई बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा हड़ताल के दौरान किसी प्रकार अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
हरियाणा प्रदेश में बिजली कर्मचारियों द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिले सरकार द्वारा बिजली सप्लाई प्राइवेट कंपनी को देने के विरोध में आज से अगले 3 दिन हड़ताल करने का फैसला लिया गया है। बिजली कर्मियों की हड़ताल के पहले दिन ही प्रदेश के कई जिलों में हालत बिगड़ने लगे हैं। वहीं हड़ताल को देखते हुए बिजली निगम ने जींद जिले के खटकड़ पावर हाउस पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। प्रदेश संगठन उप प्रधान राजा सामदों ने कहा कि बिजली कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल में सभी कर्मचारी और अधिकारी भाग लेंगे।


