Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गुरुग्राम जींद सहित 7 जिलों में बिजली सप्लाई में आया फॉल्ट, तीन दिन बिजली कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

गुरुग्राम जींद सहित 7 जिलों में बिजली सप्लाई में आया फॉल्ट, तीन दिन बिजली कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

Strike Live Haryana: हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम और नूंह जिले बिजली सप्लाई निजी कंपनी को देने के विरोध में प्रदेश भर के बिजली कर्मचारियों द्वारा की जा रही 3 दिन की हड़ताल आज से शुरू हो गई है। बिजली कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रदेश के गुरुग्राम, जींद, सोनीपत सहित सात जिलों में बिजली सप्लाई में फॉल्ट आ गया है। प्रदेश में कल देर रात से हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त मोर्चा के ऐलान पर यह हड़ताल शुरू हुई थी। प्रशासन द्वारा प्रदेश में हड़ताल के दौरान होने वाली किसी अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन तैनात किया है।

गुरुग्राम जींद सहित 7 जिलों में बिजली सप्लाई में आया फॉल्ट, तीन दिन बिजली कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम, जींद, सोनीपत, फरीदाबाद, पानीपत, पंचकूला और रोहतक जिले में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। जींद जिले में कल देर रात से ही बिजली सेवा ठप्प पड़ी है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के सात जिलों में बिजली सप्लाई में फाल्ट आने के बाद बिजली कर्मचारियों ने चल रही हड़ताल के दौरान इसे ठीक करने से मना कर दिया है।

जिस वजह से इन शहरों के रहवासियों को परेशानियां हो रही हैं। बिजली सप्लाई शुरू नहीं होने से इन जिलों में वाटर सप्लाई भी ठप्प हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हड़ताल को लेकर पृष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने हड़ताली बिजली कर्मचारियों से ड्यूटी पर लौटने की अपील की है।

जींद में 12 घंटों से लगातार ब्लैकआउट जारी

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश के जींद जिले में देर रात लगा पावर कट अब भी जा रही है। शहर में बिजली सप्लाई बंद हुए लगभग 12 घंटे हो चुके हैं। जींद शहर के डिफेंस कॉलोनी निवासी वरुण संधू ने बताया कि रात लगभग 10:00 बजे के आसपास बिजली सप्लाई शहर में बंद हो गई थी उसके बाद अभी तक शुरू नहीं हुई है जिस वजह से इनवर्टरों ने भी जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के चलते घरों में बिजली से होने वाले सभी काम ठप हो गए हैं।

प्रशासन ने बिजली घरों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल किया तैनात

हरियाणा प्रदेश में निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल का विभिन्न जिलों में बिजली सप्लाई पर असर देखने शुरू हो गया है। प्रदेश के जींद जिले में कल देर रात से अभी तक बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। प्रशासन ने बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु बिजली घरों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन की तैनाती की है। शहर के अर्बन स्टेट सहित हुड्डा मार्केट के दुकानदारों को भी बिजली सप्लाई बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा हड़ताल के दौरान किसी प्रकार अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

बिजली निगम ने सरकार से पावर हाउस पर सुरक्षा देने हेतु की मांग

हरियाणा प्रदेश में बिजली कर्मचारियों द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिले सरकार द्वारा बिजली सप्लाई प्राइवेट कंपनी को देने के विरोध में आज से अगले 3 दिन हड़ताल करने का फैसला लिया गया है। बिजली कर्मियों की हड़ताल के पहले दिन ही प्रदेश के कई जिलों में हालत बिगड़ने लगे हैं। बिजली निगम ने खटकड़ पावर हाउस सहित शहरों के बड़े पावर हाउस पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर में चार करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगा माडल रोड, प्रस्ताव मुख्यालय भेजा