Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान के खेलगांव में बनेगा 25 मीटर का आलवेदर स्विमिंग पूल, बच्चों को मिलेगी तैराकी की नई सुविधा

राजस्थान के खेलगांव में बनेगा 25 मीटर का आलवेदर स्विमिंग पूल, बच्चों को मिलेगी तैराकी की नई सुविधा

Rajasthan News : राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल की सुविधाएं विकसित की जा रही है, ताकि विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का निखारकर देश व विदेश में अपना नाम रोशन कर सके। राजस्थान के खेलगांव में सरकार ने तैयारी सुविधा विकसित करने की योजना बनाई है। अब यहां बड़े तैराकों के साथ बच्चों के प्रशिक्षण की भी सुविधा होगी। महाराणा प्रताप खेलगांव में 25 मीटर लंबा आलवेदर वार्मअप स्विमिंग पूल बनाया जाएगा।

इससे अलग-अलग आयु वर्ग के तैराकों को नियमित अभ्यास का मौका मिलेगा। राज्य सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम 2026-27 के तहत स्वीकृत इस कार्य की अनुमानित लागत 4.85 करोड़ है। इसमें पंच गौरव योजना से 50 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है, जबकि शेष 4.35 करोड़ यूडीए वहन करेगी। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि खेलगांव में 50 मीटर का स्विमिंग पूल संचालित है, पर हादसे की आशंका के कारण चार फीट से कम ऊंचाई वाले बच्चों का पूल में प्रवेश संभव नहीं हो पाता।

25 मीटर का नया पूल छोटे बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगा। इस पूल को हर मौसम में उपयोग योग्य बनाया जाएगा। मौजूदा 50 मीटर स्विमिंग पूल को ऑलवेदर के बजाय सामान्य पूल के रूप में रखा जाएगा। फिल्टर प्लांट की मरम्मत कराई जाएगी। इसमे फिल्टर टैंक, फिल्टर मीडिया और नए पाइप लगाए जाएंगे, जबकि पुराने पंप और मोटर का ही उपयोग होगा।

स्क्वैश बिल्डिंग के पीछे बनेगा पूल

नया पूल खेलगांव परिसर में स्क्वैश बिल्डिंग के पीछे बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 25 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर होगी। पूल के साथ फिल्टर प्लांट, हीटिंग प्लांट, बैलेंसिंग टैंक, डेक एरिया और चेंज रूम जैसी सुविधाएं भी होंगी। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य पूल को नियमित प्रशिक्षण के अनुकूल बनाना और पानी के फिल्ट्रेशन, तापमान नियंत्रण तथा तैराकों की जरूरतों को पूरा करना है।

हीटिंग प्लांट और अन्य तकनीकी सुविधाओं के कारण पूल को हर मौसम में उपयोग करने की योजना है। इससे मौसम के कारण प्रशिक्षण प्रभावित होने की समस्या कम होगी। बच्चों को शुरुआती स्तर पर तैराकी सिखाने से लेकर अन्य आयु वर्ग के खिलाड़ियों के अभ्यास तक के लिए इसका उपयोग किया जा सकेगा।

खेल सुविधा बेहतर करेंगे

यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि खेलगांव में 25 मीटर का ऑलवेदर स्विमिंग पूल बनाने की योजना है। पंच गौरव योजना के तहत स्वीकृत राशि के अतिरिक्त शेष निर्माण लागत यूडीए की ओर से वहन किया जाना प्रस्तावित है। हमारा प्रयास है कि खेलगांव में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा जिले में बनी ब्लैकआउट की स्थिति, कई क्षेत्रों में 33 KV लाइन हुई ब्रेकडाउन