Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

New University Projects : हरियाणा की दो यूनिवर्सिटी के लिए करोड़ों के प्रोजेक्ट मंजूर, करोड़ों के बजट से बनेंगे नए भवन और हास्टल

New University Projects : हरियाणा की दो यूनिवर्सिटी के लिए करोड़ों के प्रोजेक्ट मंजूर,  करोड़ों के बजट से बनेंगे नए भवन और हास्टल

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में नए विश्वविद्यालय को स्थापित करने व उनका विस्तार पर फोकस किया जा रहा है। जहां इस माह में सरकार द्वारा एक नए विश्वविद्यालय को मान्यता दी है, वहीं सोनीपत के एजुकेशन हब में नए विश्वविद्यालय स्थापित करने की मंजूरी दी है। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई उच्चाधिकार प्राप्त खरीद समितियों की बैठक में जींद की चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय व मीरपुर विश्वविद्यालय को नई सौगात दी है।

सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की गारंट मंजूर की है। इससे दोनों विश्वविद्यालय का विस्तार होगा। इस विस्तार से जहां विद्यार्थियों की आवास की सुविधा बढ़ेगी, वहीं पढ़ाई के लिए अलग से भवन भी बनेगा। इससे नइ विश्वविद्यालय में नए कोर्स की सौगात मिलने वाली है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जींद की चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में नया शैक्षणिक भवन बनाया जाएगा। इसके लिए 54.50 करोड़ की मंजूरी दी गई है। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भवन की जरूरत है। हालांकि विश्वविद्यालय में पिछले लंबे समय से कई भवन का निर्माण हो चुका है और विश्वविद्यालय का रूप ले चुका है। लेकिन अब मिले नए बजट से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की तस्वीर ही बदल जाएगी।

मीरपुर विश्वविद्यालय में बनेगा छात्रावास

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में बैठक में मीरपुर विश्वविद्यालय को भी नए छात्रावास की सौगात दी गई है। इस विश्वविद्यालय में 224 बिस्तरों का नए छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। यह छात्रावास अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए बनेगा।

हरियाणा सरकार द्वारा इस छात्रावास के लिए 14.50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। विश्वविद्यालय में नया छात्रावास बनने के बाद विद्यार्थियों को आवास की बेहतर सुविधा मिलेगी और विश्वविद्यालय में नए कोर्स के दाखिलों की संख्या बढ़ेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामांकन