Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली, हरियाणा, यूपी से हरिद्वार का सफर होगा सुपरफास्ट, नवंबर में शुरू होगा नया छह लेन एक्सप्रेसवे

हरिद्वार एस्पर एक्सप्रेसवे भी नवंबर माह में दिवाली से पहले खुलने वाला है। इसके खुलने के बाद दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम यूपी, पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों का हरिद्वार तक का सफर आसान हो जाएगा और उनको बिना ब्रेक लगाए ही दिल्ली व हरियाणा से सीधे हरिद्वार का सफर हो जाएगा।

दिल्ली, हरियाणा, यूपी से हरिद्वार का सफर होगा सुपरफास्ट, नवंबर में शुरू होगा नया छह लेन एक्सप्रेसवे

New six-lane expressway : दिवाली से पहले देश को नया छह लेन एक्सप्रेसवे मिलने वाला है। इसके बाद चार राज्यों के लोगों का हरिद्वार का सफर सुपरफास्ट हो जाएगा और कई घंटों का सफर कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाएगा। हालांकि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनने के बाद भी हरिद्वार का सफर आसान हो गया था, लेकिन अब इससे भी सुपरफास्ट सफर मिलने वाला है। अब हरिद्वार एस्पर एक्सप्रेसवे भी नवंबर माह में दिवाली से पहले खुलने वाला है।

इसके खुलने के बाद दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम यूपी, पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों का हरिद्वार तक का सफर आसान हो जाएगा और उनको बिना ब्रेक लगाए ही दिल्ली व हरियाणा से सीधे हरिद्वार का सफर हो जाएगा। यूपी के सहारनपुर से हरिद्वार का सफर में एक से सवा घंटा का रह जाएगा। 51 किलोमीटर लंबा छह लेन का हरिद्वार एक्सप्रेसवे सहारनपुर के हलगोया के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जोड़ता है।

यहां से दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा तथा पंजाब से आने वाले वाहन इस पर सीधा सफर कर सकेंगे। खास बात यह है कि पंचकूला हाईवे की ओर से आने वाले वाहन भी दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से वाया हलगोया (सहारनपुर) बाहर से बाहर सीधे हरिद्वार की ओर निकल सकेंगे। शहर के अंदर भी नहीं घुसना होगा और शहर में यातायात का दबाव कम होगा।

एक्सप्रेसवे का निर्माण और खुलने की तैयारी

हरिद्वार एस्पर एक्सप्रेसवे को दिवाली से पहले खोलने की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय से सचिव मंगेश घिल्डियाल इस हाईवे का निरीक्षण किया है। एनएचएआई के सूत्रों के अनुसार इस काम पूरा हो चुका है। इसको अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह में खोलने की तैयार की जा रही है।

हरिद्वार शहर में घूसने की नहीं पड़ेगी जरूरत

हरिद्वार एक्सप्रेसवे सहारनपुर के हलगोया में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएगा। इससे न सिर्फ दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश बल्कि हरियाणा और पंजाब की ओर से पंचकूला हाईवे के रास्ते आने वाले वाहन, सीधे बाहर से बाहर वाया हलगोया, हरिद्वार की ओर जा सकेंगे। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। सहारनपुर से हरिद्वार का सफर भी करीब एक से सवा घंटे में पूरा होने की उम्मीद है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

डीग दोहरे हत्याकांड का खुलासा: प्रेमी संग मिलकर मां ने ही की थी जुड़वां बेटों की हत्या