Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में ग्रामीण सड़कों का होगा विस्तार, चार परियोजनाओं को मिली प्रशासनिक मंजूरी

हरियाणा में ग्रामीण सड़कों का होगा विस्तार, चार परियोजनाओं को मिली प्रशासनिक मंजूरी

Haryana New Road : हरियाणा सरकार द्वारा गांवों का सड़क नेटवर्क को मजबूत करने का फोकस किया है। जहां पर ग्रामीण क्षेत्रों में नई सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी जा रही है, वहीं बरसात के मौसम में जर्जर हुई सड़कों को दोबारा से बनाने के लिए बजट जारी किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने दो विधानसभा क्षेत्रों की चार परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है।

इसमें बरवाला और आदमपुर क्षेत्रों में सड़क तंत्र को सुदृढ़ीकरण और किनारे इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाने के चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। सरकार द्वारा इन चार परियोजनाओं के लिए 3 करोड़ 88 लाख 3 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है।

इन नई सड़कों का होगा निर्माण

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि गांव डाबड़ा में डाबड़ा-लाडवा रोड से दक्षिणी फिरनी तक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 1 करोड़ 82 लाख 38 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।

इसी तरह गांव डाबड़ा में दक्षिणी फिरनी से डाबड़ा-लाडवा रोड तक सड़क को मजबूत करने के लिए 1 करोड़ 12 लाख 48 हजार रुपये तथा उत्तरी फिरनी से डाबड़ा-लाडवा रोड तक नई सड़क के निर्माण के लिए 70 लाख 39 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है।

आदमपुर विधानसभा में इन सड़कों का होगा निर्माण

हरियाणा सरकार ने आदमपुर हलके की सड़कों को मंजूरी दी गई है। इसमें गांव ढाणी मोहब्बतपुर में आदमपुर से झांसल सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक के कार्य के लिए 22 लाख 78 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सडक़ नेटवर्क विकास की बुनियादी जरूरत है। अच्छी सडक़ें होने से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होती है। सरकार का उद्देश्य गांवों को बेहतर सडक़ संपर्क उपलब्ध करवाना है, ताकि ग्रामीण जीवन सुगम बने और विकास कार्यों का लाभ आमजन तक पहुंचे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जींद का भार संभालेगी लेडी सिंघम, मंत्री विज से भीड़ंत को लेकर चर्चा में रही थी IPS उपासना