Haryana News: हरियाणा प्रदेश में लेडी सिंघम के नाम से मशहूर आईपीएस उपासना को जींद जिले की जिम्मेदारी सौंप गई है। आईपीएस कुलदीप सिंह की जगह आईपीएस उपासना अब जींद जिले की जिम्मेवारी संभालेगी। गौरतलब है कि बीते कल 20 अक्टूबर को हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया था। हरियाणा सरकार द्वारा जारी की लिस्ट के अनुसार इसमें 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी उपासना यादव को जींद जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश में लेडी सिंघम के रूप में पहचान बन चुकी है आईपीएस उपासना यादव
हरियाणा प्रदेश में आईपीएस उपासना यादव की पहचान एक लेडी सिंघम अधिकारी के रूप में होती है। उपासना यादव प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से फतेहाबाद जिले में हुई भिड़ंत के बाद चर्चा का विषय बन गई थी। हरियाणा के साधारण परिवार में जन्मी उपासना यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान अपने उसूलों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर एक साधारण परिवार से आईपीएस तक का सफर तय किया है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नांगल क्षेत्र में मूंदी गांव की रहने वाली आईपीएस उपासना यादव प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल विज से सीधी टक्कर ले चुकी हैं।
2016 में हुई यूपीएससी परीक्षा में हुआ था आईपीएस उपासना यादव का चयन
आईपीएस उपासना यादव का चयन 2016 में हुई UPSC की परीक्षा में आईपीएस अधिकारी के रूप में हुआ था। यूपीएससी परीक्षा में ही नहीं, उपासना यादव स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक पढ़ाई में काफी तेज रही हैं। जींद में लगातार बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ को कम करने के लिए सरकार ने अब आईपीएस उपासना की ड्यूटी जींद जिले में लगाई है।


