DA, DR Hike Rajasthan: राजस्थान प्रदेश में लगभग 7 लाख से अधिक कर्मचारी और साढे 5 लाख से अधिक पेंशन भोगी दिवाली फेस्टिवल पर महंगाई भत्ते और डियरनेस अलाउंस में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आज 21 अक्टूबर को केंद्र सरकार की होने जा रही कैबिनेट मीटिंग पर महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को लेकर सभी केंद्रीय कर्मचारियों की निगाहें टिकी हुई है।
राजस्थान प्रदेश में सरकार द्वारा बीते अप्रैल महीने में कर्मचारी के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की गई थी। बता दें कि कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में सरकार द्वारा 6 महीने के बाद बढ़ोतरी की जाती है। महंगाई भत्ते में राजस्थान सरकार द्वारा पिछली बढ़ोतरी को 6 महीने का समय पूरा हो गया है। इसलिए राजस्थान प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार की ओर से दिवाली गिफ्ट के रूप में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
सरकार द्वारा 4% की बढ़ोतरी के बाद राजस्थान में महंगाई भत्ता पहुंच जाएगा 64% पर
भजनलाल सरकार द्वारा अगर दिवाली पर राजस्थान प्रदेश की कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की जाती है तो यह बढ़कर 64% हो जाएगा। बता दें कि बीते अप्रैल महीने में सरकार द्वारा दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 60% पर पहुंच गया है।
बता दें कि बढ़ रही महंगाई के चलते राजस्थान प्रदेश के कर्मचारी संगठनों द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए सरकार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में अगर सरकार द्वारा दिवाली फेस्टिवल कर्मचारियों की मांग को देखते हुए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है तो यह बढ़कर 64% पर पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि केरल सहित कई प्रदेशों में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद इसे लेकर राजस्थान सरकार पर भी दबाव बना हुआ है।


