Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा पुलिस में होगी बंपर भर्ती, 28 हजार पदों पर होगी भर्ती, डीजीपी ने बताया प्लान

हरियाणा पुलिस ने विभिन्न पदों पर 30 हजार जवानों की भर्ती की जाएगी। इसमें 15000 पुलिस जवानों की भर्ती मार्च माह तक की जाएगी। जबकि शेष 13 हजार पुलिस जवानों की भर्ती वर्ष 2030 तक पूरी की जाएगी।

हरियाणा पुलिस में होगी बंपर भर्ती, 28 हजार पदों पर होगी भर्ती, डीजीपी ने बताया प्लान

Haryana Police Recruitment : हरियाणा में युवाओं के लिए पुलिस में बंपर भर्ती निकलने वाली है। भर्ती के लिए हरियाणा पुलिस प्रशासनिक विभाग ने तैयारी कर ली है। हरियाणा पुलिस ने विभिन्न पदों पर 30 हजार जवानों की भर्ती की जाएगी। इसमें 15000 पुलिस जवानों की भर्ती मार्च माह तक की जाएगी। जबकि शेष 13 हजार पुलिस जवानों की भर्ती वर्ष 2030 तक पूरी की जाएगी। हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि भर्ती को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया को शुरू कर दिया है और उसको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

साइबर अपराध रोकने के लिए 204 पदों पर होगी भर्ती

डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि साइबर अपराध के लिए अलग विंग के तौर पर खड़ा किया जाएगा। इसके लिए साइबर अपराध को रोकने के लिए हरियाणा में 204 नए पद मंजूर हुए हैं। इन पदों पर जल्द ही भर्ती निकाली जाएगी। इसके अलावा आतंक निरोधी दस्ता (एटीएस) के गठन तथा नई भर्तियों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। हाल ही में माता मनसा देवी मंदिर, पंचकूला में प्रदेश की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू की गई है। इसका भविष्य में विस्तार किया जाएगा।

पुलिस को आधुनिक बनाने पर खर्च होंगे 658 करोड़ रुपये

डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि हरियाणा पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पुलिस के आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे के विकास, भर्ती और कर्मियों के कल्याण के लिए कदम उठा रही है। पुलिस के बुनियादी ढांचे और आधुनिकीकरण के लिए 658 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई है।

वर्ष 2025-26 में लगभग 238 करोड़ रुपये की लागत से आठ पुलिस थानों, तीन चौकियों और 313 आवासीय इकाइयों समेत विभिन्न विकास कार्य पूरे हुए। मार्च 2027 तक 1043 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य आगे बढ़ाने और वर्ष 2030-31 तक पुलिस बुनियादी ढांचे पर 4,430 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य है। वर्ष 2030 तक पुलिस आवासों की संख्या लगभग 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार की जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

दिल्ली, हरियाणा, यूपी से हरिद्वार का सफर होगा सुपरफास्ट, नवंबर में शुरू होगा नया छह लेन एक्सप्रेसवे