Haryana News : हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को सम्मान देने के लिए सुषमा स्वराज पुरस्कार की शुरुआत की है। सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए महिलाओं को 5 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा सामाजिक काम करने वाली महिलाओं के लिए दूसरे पुरस्कार भी देने की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए वह महिलाएं आवेदन कर सकती है जो लीक से हटकर समाज में काम करती है। इसकी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
सोनीपत की डीसी नेहा सिंह ने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाते है। पुरस्कारों के माध्यम से समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिए जाएंगे पुरस्कार
डीसी नेहा सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से दिए जाएंगे। इसकी अधिसूचना के अनुसार सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये व प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। इसी तरह इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1 लाख 50 हजार रुपये व प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये व प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इसके अलावा लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड के तहत 51 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी श्रेणियों में चयनित महिलाओं को 10-10 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
ऐसे कर सकते है आवेदन
डीसी नेहा सिंह ने बताया कि महिलाएं इन पुरस्कार के लिए 5 नवंबर 2026 तक आनलाइन आवेदन कर सकती है। यह आवेदन आनलाइन ही करने है। डाक व कोरियर के द्वारा भेजे गए आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए महिलाएं विभाग के ऑनलाइन पोर्टल https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


