Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

MP में सहायता राशि मामले में हुआ बड़ा बदलाव, पत्नी और माता-पिता होंगे अब बराबर के हकदार

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड को संबोधित करते हुए शहीद होने वाले जवानों की पत्नी और माता-पिता को सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि में 50-50% का हिस्सा देने की घोषणा की है।

MP में सहायता राशि मामले में हुआ बड़ा बदलाव, पत्नी और माता-पिता होंगे अब बराबर के हकदार

MP News: मध्य प्रदेश राज्य में मोहन यादव सरकार ने शहीदों को सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि के बंटवारे को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने शहीदों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि को शहीद की पत्नी और माता-पिता में बराबर बांटने का फैसला लिया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड को संबोधित करते हुए शहीद होने वाले जवानों की पत्नी और माता-पिता को सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि में 50-50% का हिस्सा देने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार ने वर्तमान की पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए शहीदों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि में बदलाव की घोषणा की है।

शहीद के परिजनों को मिलती है एक करोड रुपए की सहायता राशि

मप्र राज्य में शहीद के परिजनों को सरकार द्वारा एक करोड रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। हाल-फिलहाल कई केस ऐसे देखे गए हैं जिनमें सहायता राशि मिलने के बाद पत्नी द्वारा शहीद के माता-पिता से किनारा कर लिया जाता है। ऐसे में शहीद के बुजुर्ग माता-पिता को बुढ़ापे में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने सहायता राशि को दो बराबर 50-50 लाख के हिस्सों में शहीद की पत्नी और माता-पिता को देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि मप्र राज्य में पिछले 1 वर्ष में पुलिस विभाग में नौ अधिकारी और कर्मचारी शहीद हो चुके हैं। मप्र प्रदेश में आज सरकार के फैसले के बाद हजारों ऐसे माता-पिता के चेहरे पर खुशी देखी गई है, जिनके बेटे खाकी वर्दी में देश और प्रदेश की रक्षा कर रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाल सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस की नई पहल, अनुसंधान आधारित नवाचार पर जोर