Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

mandi bhav : सरसों के भाव ने बनाया नया रिकार्ड, तेल मिलों की मांग से सरसों में तेजी

सरसों के भाव ने एक बार अपने उच्चतम स्तर को छू लिया और जिस तरीके से डिमांड बढ़ रही है, अनुमान लगाया जा रहा है कि भाव में ओर भी तेजी देखने को मिल सकती है। इस सीजन में सरसों के भाव में उछाल के बाद इस बार बुआई में भी उछाल आ सकता है।

mandi bhav : सरसों के भाव ने बनाया नया रिकार्ड,  तेल मिलों की मांग से सरसों में तेजी

देश के सरसों उत्पादक किसानों के लिए खुशी की बात है। सरसों के भाव लगातार नए रिकार्ड को छू रहे है। सरसों के भाव ने एक बार अपने उच्चतम स्तर को छू लिया और जिस तरीके से डिमांड बढ़ रही है, अनुमान लगाया जा रहा है कि भाव में ओर भी तेजी देखने को मिल सकती है। इस सीजन में सरसों के भाव में उछाल के बाद इस बार बुआई में भी उछाल आ सकता है।

किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है, जिससे मौजूदा रबी सीजन में इस तिलहन की खेती में उनका उत्साह और दिलचस्पी और बढ़ सकती है। इंदौर बाजार में सरसों का भाव 9200 रुपए क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया है। सरसों की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सरसों के तेल की कीमत पर भी पड़ा है। सोया तेल में त्योहारी मांग निकलने से भाव में मजबूती आई है।

इंदौर मंडी में तेल की विभिन्न कीमत

इंदौर की मंडियों में फिलहाल सभी प्रकार के तेलों की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण विश्व स्तर पर चल रहे तनाव का इसका असर दिखाई दे रहा है।

लूज तेल (प्रति दस किलो) इंदौर मूंगफली तेल 1830 से 1850 रुपये, मुंबई मूंगफली तेल 1830 रुपये, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1445 से 1450 रुपये, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1380 से 1385 रुपये, मुंबई सोया रिफाइंड 1470 रुपये, मुंबई पाम तेल 1445 रुपये, इंदौर पाम 1515 रुपये, राजकोट तेलिया 2850 रुपये, गुजरात लूज 1775 रुपये , कपास्या तेल इंदौर 1520 रुपए।

तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 9200 रुपये , रायडा 8000 से 8200, सोयाबीन 6800 से 7250 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 57500 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव धीरेन्द्र प्लांट नीमच 7260, धानुका सोया नीमच 7250, खंडवा ऑइल खंडवा 7000, सांवरिया प्लांट इटारसी 7100, प्रकाश पीथमपुर 7000 रुपए।

कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2625, देवास 2625, उज्जैन 2625, खंडवा 2600, बुरहानपुर 2600, अकोला 3600 रुपए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

त्योहारों से पहले दाल बाजार में मंदी, चना तुवर-मूंग समेत कई दलहनों के दाम फिसले