MP Mandi Prices : त्योहारी सीजन में दालों के भाव फिसल गए है। दालों की कीमतों में लगातार गिरावट आने से व्यापारियों को चिंता में डाल दिय है। त्योहारी सीजन होने के बावजूद दालों की डिमांड में भारी कमी आई है। इसके कारण चना, तुवर दाल व मूंग दाल के भाव में गिरावट देखी जा रही है। ऊंचे भाव पर दलहनों में बिकवाली का दबाव बन रहा है। दशहरा के उपलक्ष्य में इंदौर की छावनी अनाज मंडी में अवकाश रहा। प्राइवेट कारोबार में चने के भाव दबे रहे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह के दौरान मटर का भाव में भारी उछाल देखने को मिला है। इसका असर भारतीय बाजार भी दिखाई दे रहा है और मटर के भाव काफी ऊंच पहुंच गए है। रूस व यूक्रेन से शिपमेंट में भारी बाधा पड़ने के कारण एशिया एवं यूरोप के बाजारों में कनाडाई मटर की मांग मजबूत बनी हुई है।
भारत और चीन को आगामी समय में भी कनाडा से मटर का आयात बढ़ाने की आवश्यकता पड़ेगी। कनाडा में मटर फसल की कटाई तैयारी लगभग समाप्त हो चुकी है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष वहां खराब मौसम के कारण मटर के उत्पादन में कमी आई है और इसकी क्वालिटी भी प्रभावित हुई है।
एमपी की मंडियों में दालों के थोक भाव
दलहनः चना कांटा 7450 से 7500, विशाल 7400 से 7425, डंकी चना 6300 से 6700, काबुली डॉलर 9500 से 10500, मसूर 6000 से 6100, तुवर महाराष्ट्र सफेद 9500 से 9900, महाराष्ट्र लाल 10000 से 10200, कर्नाटक 10100 से 10300, निमाड़ी 7700 से 9400, मूंग बेस्ट गर्मी का 8200 से 8500, बोल्ड 8500 से 8700, मोगर 5500 से 7500, उड़द बोल्ड 9500 से 9700, उड़द गर्मी का 9000 से 9400, ग्रेविटी क्लीन 9700 से 10100, हल्का 4000 से 6000 रुपए क्विंटल।
दालेंः चना दाल 8900 से 9000,, बोल्ड 9800 से 10000, मसूर दाल बोल्ड 8050 से 8150, तुबर दाल सवा नंबर 9800 से 9900, फूल 10700 से 10800, बेस्ट तुबर दाल 12500 से 13900, ब्रांडेड तुबर दाल 15300, मूंग दाल मीडियम 10000 से 10100, बोल्ड 10200 से 10300, मूंग मोगर 12000 से 12100, बोल् 12200 से 12300, उड़द दाल मीडियम 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700, उड़द मोगर 12500 से 12700, बोल्ड 12800 से 13000 रुपए।


