दशहरा यानी विजयादशमी युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है। पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए नई भर्ती की घोषणा हो गई है। एमपी में जल्द ही 18500 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह घोषणा सीएम डा. मोहन यादव ने डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजन किया। सीएम ने कहा कि पुलिस विभाग में 18500 पदों पर भर्ती होगी। पुलिस में विभिन्न पदों पर होने वाली यह भर्ती प्रक्रिया अगले दो साल में पूरी कर ली जाएगी।
इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा और इन परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस दौरान सीएम ने पुलिस सेतु ऐप का शुभारंभ किया। सीएम डा. मोहन यादव में बैंड लेकर आए पुलिस कर्मियों से खुशी जाहिर की। इस खुशी में सीएम डा. मोहन यादव ने पुलिस बैंड में 750 पदों पर भर्ती करने का ऐलान कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान सीएम डा. मोहन यादव पुलिस कर्मियों पर मेहरबान नजर आए और उन्होंने इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में 1721 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति करने की घोषणा की।
सीएम डॉ. यादव ने कहा, पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर 24 घंटे नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनका समर्पण, दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा विशेष सम्मान के पात्र हैं।
सीएम डॉ. यादव ने गार्ड ऑफ
ऑनर में महिला पुलिसकर्मियों की सहभागिता के नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि क्षमता और दक्षता किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं हैं। बेटियां भी प्रत्येक दायित्व को पूरी कुशलता और सामर्थ्य के साथ निभा सकती हैं।
प्रदेश में लागू होगा पुलिस सेतु ऐप
सीएम डॉ. यादव ने पुलिस सेतु ऐप का शुभारंभ कर इसकी प्रशंसा की। कहा, यह मॉडल प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू करेंगे। आइडियल ट्रैफिक सेफ सिटी परियोजना के तहत सीएम ने इंदौर पुलिस को मिले 51 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


