Haryana News: हरियाणा प्रदेश में अगले तीन दिन बिजली उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के सभी बिजली कर्मचारियों ने अगले तीन दिन हड़ताल हड़ताल करने की घोषणा की है। बिजली कर्मचारियों ने कहा कि आज रात 10:00 बजे से अगले तीन दिन हड़ताल के दौरान अगर किसी लाइन में फॉल्ट आता है तो बिजली कर्मचारी उसे ठीक नहीं करेंगे।
जिस वजह से प्रदेश में लाइन खराब होने से अगले तीन दिन लगातार बिजली उपभोक्ताओं को पावरकट का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेशभर के सभी बिजली अधिकारियों औ कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हरियाणा में अगले तीन दिन बिजली का बड़ा संकट छा सकता है।
बिजली कर्मचारियों में निजी कंपनी को लाइसेंस देने का कर रहे हैं विरोध
हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम-नूंह में सरकार द्वारा निजी कंपनी इलेवन पावर को लाईसेंस देने के विरोध में बुधवार रात 10 बजे से सांझा मोर्चा से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। खास बात है कि इस हड़ताल में चीफ इंजीनियर्स से लेकर एसडीओ पद के अधिकारी भी महकमे के विरोध में उतरेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों ने शामिल होने की घोषणा की है।
सरकार ने बिजली अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने हेतु लेटर किया जारी
प्रदेश में बिजली कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने 25 अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने का लेटर जारी किया है। सरकार द्वारा जारी किए गए लेटर के अनुसार इन अधिकारियों को तुरंत अपने कार्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं बिजली कर्मचारियों ने चेताया कि अगर इस दौरान किसी भी प्रकार का फॉल्ट आता है तो बिजली कर्मचारी उसको ठीक नहीं करेंगे।बिजली कर्मचारी ना तो अपनी तरफ से बिजली को काटेंगे और ना ही किसी क्षेत्र की बिजली खराब होने पर ठीक करेंगे।
बिजली कर्मचारियों ने मंत्री विज से बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया
प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने मंत्री विज से बातचीत का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। बिजली मंत्री अनिल विज ने साझा मोर्चा को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन मोर्चा की तरफ से प्रस्ताव को ठुकरा दिया। ऐसे में आज कोई बातचीत नहीं होने के कारण बिजली कर्मचारियों की बुधवार रात से हड़ताल लगभग कंफर्म हो गई है।
आज रात 10 बजे से बिजली कर्मचारी नहीं करेंगे बिजली से संबंधित समस्याओं का हाल
हरियाणा प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने आज बुधवार रात 10:00 बजे से बिजली से संबंधित होने वाली समस्याओं का निपटारा करने से मना कर दिया है। सांझा मोर्चा के नेता रविंद्र घनघस, प्रदीप लौरा, विकास नेहरा सहित अन्यों ने कहा कि 22 से 24 अक्टूबर तक प्रदेश स्तर पर हड़ताल की चेतावनी दी गई है। जिसकी तहत बिजली कर्मचारी
बुधवार रात 10 बजे के बाद अगर किसी भी तरह की बिजली संबंधित परेशानी आती है तो दुरुस्त नहीं करेंगे।