Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा से यूपी जा रहे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अब लगेगा टोल, वाहनों की स्पीड लिमिट भी निर्धारित

हरियाणा से यूपी जा रहे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अब लगेगा टोल, वाहनों की स्पीड लिमिट भी निर्धारित

Faridabad to Noida Expressway : हरियाणा से यूपी की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बनाए जाने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण पूर्ण होने से पहले ही टोल लेने व वाहनों की स्पीड को लेकर निर्धारण करना शुरू कर दिया है। हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है।

इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम अंतिम चरण में चल रहा है, लेकिन इससे पहले इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से निकले वाले वाहनों से टोल लेने के लिए प्लाजा का निर्माण भी शुरू कर दिया है। यह टोल प्लाजा मोहना गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को केजीपी एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए इंटरचेंज भी बनाया जा रहा है।

इस टोल प्लाजा का निर्माण कार्य दो माह में पूरा किया जाएगा। नोएडा के जेवर में बने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए 31 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। करीब 24 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में बनाया जा रहा है और 7 किलोमीटर हिस्सा यूपी में है।

इन जगह से होकर निकल रहो ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

हरियाणा के शहरों को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए नया ग्रीनफील्ड का निर्माण किया जा रहा है। यह ग्रीनफील्ड फरीदाबाद सेक्टर 65 से शुरू होकर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे यमुना पार कर पलवल से होते हुए यूपी में प्रवेश कर जाएगा।

इसके बाद गांव मोहना में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को केजीपी एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाया गया है। इसके बाद इससे निकलने वाले वाहनों से टोल टैक्स की वसूली होगी। मोहना इंटरचेंज पर चढ़ने और उतरने वाले वाहनों से टोल टैक्स लिया जाएगा।

फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेस पर वाहनों की स्पीड निर्धारित

फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक जाने वाले एक्सप्रेस वे को निर्माण के साथ-साथ पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। निर्माण के साथ ही इस पर स्ट्रीट लाइट, रोड मार्किंग, साइन बोर्ड लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। एनएचएआई की तरफ से इस हाईवे की स्पीड को निर्धारित कर दिया गया है।

जहां पर छोटे वाहनों 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे, जबकि बड़े व भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तय की गई है। स्पीड को ट्रैक करने वाले सिस्टम भी एक्सप्रेस वे पर लगाए गए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

देश के इन राज्यों में अति भारी बारिश की चेतावनी, जानें राजस्थान, हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम