Namo Bharat Corridor : राजस्थान की देश की राजधानी दिल्ली से सुपरफास्ट कनेक्टिविटी होगी। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा मेगा प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद राजस्थान के शहरों की रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली का सफर मेट्रो से भी तीन गुना स्पीड से हो सकेगा। इस प्रोजेक्ट पर 32000 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर नमो भारत कॉरिडोर को मंजूर किया है। यह सुपरफास्ट नमो भारत कॉरिडोर की देश की राजधानी दिल्ली से अलवर तक 164 किलोमीटर लंबी है। नमो भारत कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद इस रुट पर नमो भारत ट्रेन मेट्रो से तीन गुना स्पीड से चलेगी।
इसके बाद राजस्थान से दिल्ली का सफर घंटों का नहीं, बल्कि मिनटों में हो जाएगा। इसके अलावा अलवर के माध्यम से राजस्थान के कई शहर हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, बावल और राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र नीमराना-अलवर से कनेक्ट हो जाएगा। ऐसे में राजस्थान से कंपनियों में नौकरी करने वाले हजारों लोग प्रतिदिन गुरुग्राम, मानेसर व धारुहेड़ा से राजस्थान का सफर कर सकेंगे। इसके बाद इनका समय की भी बचत होगी और घर व आफिस आना भी आसान हो जाएगा।
दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर नमो भारत कॉरिडोर पर 22 स्टेशन बनेंगे
दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर नमो भारत कॉरिडोर का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। जहां पर इस प्रोजेक्ट को दो हिस्सों में पूरा किया जाएगा। पहले हिस्से में दिल्ली से बवाल तक निर्माण किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में बवाल से अलवर तक नमो भारत कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।
दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर नमो भारत कॉरिडोर के प्लान के हिसाब से 22 स्टेशनों का निर्माण होगा। जहां यह नमो भारत ट्रेन दिल्ली के साथ हरियाणा व राजस्थान के कई स्टेशनों पर ठहराव होगा। ऐसे में हरियाणा व राजस्थान के शहरों में विकास के नए द्वार खोलने वाला प्रोजेक्ट है।


