Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के पूर्व अग्निवीरों को मिली बड़ी खुशखबरी, सरकारी नौकरी में नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा और शारीरिक टेस्ट

हरियाणा के पूर्व अग्निवीरों को मिली बड़ी खुशखबरी, सरकारी नौकरी में नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा और शारीरिक टेस्ट

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा पूर्व अग्नि वीरों को बड़ी राहत दी गई है। ग्रुप सी के पदों पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्नि वीरों को लिखित परीक्षाओं से छूट देने का फैसला लिया गया है। पुलिस कांस्टेबल, वनरक्षक, वन्य जीव रक्षक,जेल बॉर्डर,माइनिंग गार्ड और फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर सहित कई पदों पर भर्ती में उन्हें फिजिकल टेस्ट में भी छूट दिया जाएगा।

मानव संसाधन विभाग के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार पूर्व अग्नि वीरों को अब चैतिज आरक्षण भी सरकारी नौकरी में मिलने वाला है। हरियाणा सरकार के द्वारा ग्रुप डी के कौशल विशेषज्ञ से संबंधित पदों पर एक परसेंट और ग्रुप सी में पांच परसेंट का आरक्षण मिलेगा।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस कांस्टेबल, वनरक्षक, वन्य जीव रक्षक, जेल वार्डर, माइनिंग गार्ड और फायर ऑपरेटर के पदों पर अग्नि वीरों को 20% आरक्षण दिया जाएगा। अग्नि वीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी के द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है।

मानव संसाधन विभाग के द्वारा एक नया आदेश जारी किया गया है। 18 सितंबर को पूर्व निर्देश को वापस ले लिया गया था। जरूरत पड़ी तो सभी विभागीय नियमों में संशोधन तत्काल प्रभाव से भी किया जाएगा। पूर्व अग्नि वीरों को भर्ती के दौरान निर्धारित छूट दी जाएगी। यदि योग्य पूर्व अग्निवीर नहीं मिला तो संबंधित सीट को आरक्षण के आधार पर भरा जाएगा।

अग्नि वीरों का भविष्य होगा सुरक्षित

हरियाणा सरकार के इस फैसलों से अग्नि वीरों का भविष्य सुरक्षित होगा। रिटायरमेंट के बाद अग्नि वीरों के दिमाग में यही सवाल चल रहा है कि अब उनका भविष्य क्या होगा लेकिन हरियाणा सरकार के इस फैसले के बाद अग्नि वीरों को काफी राहत मिली है। विभिन्न पदों पर आरक्षण मिलने से अग्नि वीरों का भविष्य सुरक्षित हो जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, रेवाड़ी-गुरुग्राम-दिल्ली तक मेट्रो से 3 गुना तेज सफर, 32,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट