Gurugram Job Fair : हरियाणा के अगर युवा नौकरी की तलाश कर रहे है तो कंपनियों द्वारा सुनेहरा मौका दिया है। सरकारी विभाग के माध्यम से इन कर्मचारियों की नियुक्त कंपनी में की जाएगी। ऐसे में एक साथ 40 कंपनियों द्वारा इंटरव्यू लिया जाएगा और बिना लिखित परीक्षा के मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इन कंपनियों द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं आईटीआई पास बेरोजगार युवा अपनी योग्यता के अनुसार पदों पर रखा जाएगा।
हरियाणा रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को मौका देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन गुरुग्राम में किया जाएगा। यह रोजगार मेला गुरुग्राम एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में 23 अक्टूबर को राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14, गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 40 कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
गुरुग्राम सहायक रोजगार अधिकारी ज्योति ने बताया कि रोजगार मेले में देश की जानमानी कंपनी व बैंकों द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। जहां पर कंपनियों द्वारा योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के कालेज में लगने वाले मेगा रोजगार मेले में एआरजीएल प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, विरबो मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, ओम एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, बजाज लाइफ, गोल्डन ट्यूलिप, बजाज मोटर्स, प्रिकोल तथा हिताची कैश मैनेजमेंट लिमिटेड सहित अनेक कंपनियां के द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा।
मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं आईटीआई पास बेरोजगार युवा अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अपने संबंधित रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र (रजिस्ट्रेशन कार्ड), शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र तथा बायोडाटा (रिज्यूमे) साथ लेकर आएं, ताकि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकें।


