Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, दो दिन पहले जारी होगा वेतन व भत्ते

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए खुशखबरी
हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए खुशखबरी

Haryana Salaries Allowances : हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन दो दिन पहले जारी करने के आदेश दिए है। हरियाणा के लाखों कर्मचारी व पेंशनभोगियों को अक्टूबर माह का वेतन व भत्ते 30 अक्टूबर को ही जारी हो जाएगा।

सरकार की तरफ से हरियाणा वित्त विभाग को इसके लिए आदेश जारी कर दिए है और वित्त विभाग ने कर्मचारियों के वेतन व भत्ते को तैयार करके उनके खातों में डालने की तैयारी की जा रही है। हरियाणा सरकार ने दो दिन पहले वेतन डालने का निर्णय इसलिए लिया गया है कि अगले दो दिन तक सरकारी आवकाश रहने वाला है।

जहां पर 31 अक्टूबर को सरदार वल्लब भाई पटेल की जयंती को स्पेशल डे घोषित किया हुआ है। इसलिए इस दिन हरियाणा के सभी सरकारी कार्यालय व स्कूल, कालेज बंद रहते हैं। इसके बाद एक नवंबर को हरियाणा दिवस मनाया जाता है।

हरियाणा के गठन की खुशी में इस दिन भी प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों की छुट्टी होती है। अक्टूबर माह के आखिर दिन व नवंबर माह के पहले दिन छुट्टी होने के कारण सरकार ने कर्मचारियों का वेतन पहले ही देने का फैसला लिया है, क्योंकि फिलहाल त्योहारी सीजन चला हुआ है और लोगों को खरीदारी करनी पड़ रही है।

सरकार ने कर्मचारियों को दो दिन पहले ही यानी 30 अक्टूबर को ही सभी कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मचारियों के वेतन व भत्ते जारी करने के आदेश दिए है। यह आदेश हरियाणा सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए जारी किया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में स्कूल, कालेजों, सरकारी दफ्तर की इन तिथियों में रहेगी छुट्टी, सरकार ने की घोषणा