Hanumangarh News: हनुमानगढ़ शहर में आज बिजली विभाग की ओर से किया जा रहे मेंटेनेंस कार्य के चलते कई कॉलोनी में पाप कट दिए जाने की सूचना जारी की गई है। हनुमानगढ़ जिले के विद्युत विभाग में कार्यरत फीडर इंचार्ज साहब राम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज शहर की 9 कालोनियों में सुबह 8:00 से लेकर सुबह 11:00 तक इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान विरुद्ध विवाह की ओर से इन कॉलोनी में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते रणजीत सिंह कॉलोनी सहित विपिन क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा पावर कट के दौरान किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य हेतु कॉलोनी वासियों से सहयोग की अपील की गई है।
इन क्षेत्रों में रहेगा आज 11:00 बजे तक पावर कट
हनुमानगढ़ विद्युत विभाग में कार्यरत सावधान द्वारा दिए की जानकारी के अनुसार आज सोमवार 19 अक्टूबर को गांधीनगर जीएसएस से निकलने वाले फीडर नंबर 4 व आरसीपी कॉलोनी में रखरखाव के चलते शहर में सुबह 8:00 बजे से सुबह 11:00 तक 3 घंटे का इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया गया है। हनुमानगढ़ विद्युत विभाग में ड्यूटी पर तैनात जेईएन आशारानी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान शहर की रणजीत सिंह कॉलोनी सहित, सेक्टर 9, आरसीपी कॉलोनी, शशि होटल के पीछे का एरिया, गांधीनगर अंडरपास एरिया, बिहारी बस्ती, करतार कॉलोनी, आनंद विहार, एसडीएम, सावन कॉलोनी, गोल्डन सिटी, स्टारसिटी, रणजीत सिंह कॉलोनी, जीएस नगर, साईं बाबा कॉलोनी एरिया, भगतसिंह चौक जीएसएस से निकलने वाले चक ज्वालासिंह रोड व श्यामसिंह कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।


