Auto Market Panipat : हरियाणा के शहरों के प्रमुख मार्गों पर बनी ऑटोमोबाइल सर्विस मार्केट को हटाने का प्लान बनाया है। ऑटोमोबाइल सर्विस को एक मार्केट विकसित करके एक जगह पर बनाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने सात एकड़ जमीन पर पानीपत में नई ऑटोमोबाइल मार्केट विकसित किया जाएगा।
यह ऑटोमोबाइल मार्केट को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया जाएगा। इसमें प्राधिकरण द्वारा 285 प्लाट विकसित किए जाएंगे और बाद में इच्छुक लोगों को बोली पर यह प्लाट दिए जाएंगे।
इसके बाद शहर में आटो मार्केट बनने से लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। पानीपत के स्काईलार्क सहित शहर की 5 प्रमुख सड़कों पर चल रहे 132 ऑटो सर्विस सेंटर्स को हटाकर सेक्टर-13/17 में जीटी रोड किनारे राधा स्वामी सत्संग भवन के पास ऑटो मार्केट में शिफ्ट किया जाएगा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने लगाया टेंडर
पानीपत में नई आटोमोबाइल मार्केट विकसित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 11 अक्टूबर को नया टेंडर लगा दिया है। इसमें आटोमोबाइल मार्केट को विकसित करने पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 4.52 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जहां पर सात एकड़ जमीन पर मार्केट को डेवलप किया जाएगा और इसके बाद एचएसवीपी की ओर से इसकी ऑनलाइन बोली कराई जाएगी। सभी सर्विस सेंटर्स और ऑटो पार्ट्स विक्रेताओं के लिए 285 प्लॉट काटे जाएंगे।
मार्केट विकसित होने पर प्लाटों की लगेगी बोली
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से यह मार्केट 7.02 एकड़ में तैयार की जाएगी। इसको पूरी प्लानिंग के तहत विकसित किया जाएगा। इसमें से 0.99 एकड़ में ग्रीन बेल्ट व सर्विस रोड में जाएगा। 6.03 एकड़ में आटो मार्केट के छोटे-छोटे प्लाट काटे जाएंगे। एचएसवीपी के एक्सईएन जगमाल ने कहा मार्केट डेवलप करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। बाद इसकी ई-बोली कराई जाएगी।
आटो मार्केट में इस साइज के होंगे प्लाट
नारंगी रंग: 35 डबल स्टोरी (बेसमेंट सहित): इसमें 75.62 वर्ग मीटर वाले 31 सामान्य और 78.78 वर्ग मीटर की 4 कॉर्नर होंगी। दुकानें
नीला एवं पीला रंगः 238 डबल स्टोरी बूथ (बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर स्टोरेज सहित): इसमें 22.69 वर्ग मीटर के 222 सामान्य और 23.63 वर्ग मीटर के 16 विशेष बूथ होंगे।
8 छोटे बूथः 7.56 वर्ग मीटर के 6 सामान्य और 7.87 वर्ग मीटर के 2 विशेष बूथ विकसित किए जाएंगे।
गुलाबी रंग : 3 सर्विस सेंटर व 1 ढाबाः 130.24 वर्ग मीटर के दो और 88.85 वर्ग मीटर का एक सर्विस सेंटर बनेगा। साथ ही 45.37 वर्ग मीटर का एक प्लॉट ढाबे के लिए भी काटा जाएगा।


