दिवाली पर जयपुर शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। शहर के लोग दिवाली पर देर रात तक शहर में घूम सकेंगे और देर रात तक बाजार में खरीदारी कर सकते हैं। इस दिवाली को परकोटे की रोशनी को देर रात 12 बजे तक देखी जा सकेगी। दिवाली त्योहारी को देखते हुए व्यापारियों द्वारा इसकी अनुमति मांगी गई थी और पुलिस ने व्यापारियों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए रात 12 बजे तक का समय दे दिया।
अब बाजार देर रात तक खुले रहेंगे तो ऐसे में लोगों को आने जाने की सुविधा के लिए मेट्रो की टाइम को बढ़ाने की मांग होने लगी है। जयपुर व्यापार महासंघ मेट्रो प्रशासन से मिलकर रात 1 बजे तक मेट्रो का संचालन करने की मांग की है, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं हो।
व्यापारियों ने रखी यह मांग
जयपुर महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि दिवाली पर परकोटे की लाइटिंग रात 12 बजे तक रहेगी। इसलिए देर रात तक ग्राहक बाजार में आ सके, इसके लिए पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल से इसके बारे में बातचीत की गई।
जहां पर व्यापारियों ने लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो प्रशासन से भी समय को बढ़ाने की मांग की है। जहां पर व्यापारियों ने कहा कि दिवाली की रात को मेट्रो को रात 1 बजे तक संचालन किया जाए ताकि बाजार से निपटकर घर जाने वाले लोगों को इससे राहत मिले सके। रोशनी देखने और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को घर लौटने में परेशानी न हो।
त्योहारों और विशेष अवसरों पर जयपुर मेट्रो का संचालन समय पहले भी बढ़ाया जाता रहा है। जन्माष्टमी पर भी देर रात तक मेट्रो चलाई गई थी। अब दिवाली पर परकोटे की लाइटिंग रात 12 बजे तक रहने के मद्देनजर व्यापार महासंघ रात 1 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग करेगा।


