RAJASTHAN POLICE BIG ALERT : राजस्थान पुलिस के द्वारा आम नागरिकों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान पुलिस ने जनता से अपील किया है कि किसी भी तरह की खरीद बिक्री के समय अपना यूपीआई पिन किसी के साथ साझा ना करें वरना आपके साथ बड़ा फ्रॉड का घटना हो सकता है।
जब भी कोई पैसे भेजने के समय आपसे यूपीआई पिन बताने के लिए कहे तो उसे कभी भी अपना यूपीआई पिन सजा ना करें। पैसे लेनदेन के लिए केवल QR कोड की जरूरत पड़ती है। राजस्थान में यूपीआई पिन मांग कर कई लोगों के साथ फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया गया है ऐसे में राजस्थान पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।
UPI का सबसे बुनियादी नियम याद रखें
राजस्थान पुलिस ने कहा की – पिन सिर्फ पैसे भेजने के लिए होता है, पाने के लिए नहीं। जब भी कोई व्यक्ति आपके अकाउंट में पैसे भेजता है तो केवल QRकोड की जरूरत पड़ती है आपको पिन साझा करने की जरूरत बिल्कुल नहीं है।
धोखाधड़ी होने पर तुरंत करें ये काम
अगर आपके साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी होती है तो आप तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। अब पुलिस के पास जाकर भी इसके शिकायत कर सकते हैं इसके साथ ही साथ साइबर क्राइम के ऑफिशल पोर्टल पर जाकर आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। आपकी छोटी सी समझदारी आपको फ्रॉड की घटना से बचा सकती है इसलिए पैसों का लेनदेन करते समय आपको समझदारी भरा कदम उठाना जरूरी है। अगर कोई भी आपसे आपका यूपीआई पिन मांग रहा है तो गलती से भी उसको अपना यूपीआई पिन नहीं बताएं।
राजस्थान में यूपीआई पिन के नाम पर कई ठगी के घटनाओं को अंजाम दिया गया है जिसके बाद राजस्थान पुलिस एक्शन में दिख रही है। राजस्थान पुलिस ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर न्यूज़ ताजा करके लोगों से अपील किया है कि ऐसी घटनाओं से बचें। त्यौहारी सीजन में ऐसे फ़्रॉड एक्टिव हो जाते हैं और लोगों के साथ ठगी के घटनाओं को अंजाम देते हैं।


