Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

SMS मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर बनने का रास्ता हुआ साफ, लगभग 4 करोड़ रुपए बजट की मिली मंजूरी

जयपुर शहर स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज को सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिली है। बता दें कि एसएमएस कॉलेज में करोड़ों रुपए की लागत से स्थापित होने वाले ट्रामा सेंटर को सरकार ने मंजूरी दे दी है।

Jaipur News
Jaipur News

Jaipur News: जयपुर शहर स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज को सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिली है। बता दें कि एसएमएस कॉलेज में करोड़ों रुपए की लागत से स्थापित होने वाले ट्रामा सेंटर को सरकार ने मंजूरी दे दी है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े शास्त्री नगर स्थित हरिबक्श कांवटिया अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जयपुर के मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने हेतु सरकार ने लगभग 4 करोड़ (3.98 करोड़) रुपए मंजूर किए हैं। ट्रॉमा सेंटर के लिए अस्पताल भवन में पहले से बनी इमरजेंसी को ही अपग्रेड किया जाएगा।

जयपुर शहर की इन कॉलोनियों के रहवासियों को होगा सबसे अधिक फायदा

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में लगभग 4 करोड रुपए की राशि से ट्रामा सेंटर बनने से विद्याधर नगर, नया खेड़ा, अंबाबाड़ी, शास्त्री नगर, बनीपार्क, झोटवाड़ा, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र, मुरलीपुरा, हरमाड़ा, नींदड़, बैनाड़ रोड, दादी का फाटक, पीतल फैक्ट्री जैसे क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के दौरान घायलों को तुरंत इलाज मिलेगा और जीवन बचाया जा सकेगा। गौरतलब है कि कांवटिया अस्पताल से रोज 8 से 10 मरीजों को एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर में रैफर किया जाता है।

ट्रॉमा में सुपरस्पेशलिटी नहीं बनेगी

डॉ. आर.एस. तंवर, अधीक्षक, कांवटिया अस्पताल ने बताया कि सरकार से जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर भवन के लिए 3.98 करोड़ रुपए की मंजूरी मिलने के बाद ट्रॉमा सेंटर बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और विभागीय अनुमति मिलते ही काम चालू हो जाएगा। डॉ. आर.एस. तंवर के अनुसार ट्रॉमा सेन्टर में किसी तरह की सुपरस्पेशलिटी नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक के ऊपर प्रस्तावित प्री-फैब वार्ड बनने के बाद प्रशासनिक भवन, लेबोरेट्री, फोरेंसिक विभाग आदि शिफ्ट होते ही ट्रॉमा सेंटर का काम शुरू कर दिया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

लखनऊ में बनेगा 10km लंबा ग्रीन कॉरिडोर, इन रूट के लोगों को होगा फायदा, 2 साल में पूरा होगा काम