Jaipur News: जयपुर शहर में विद्युत विभाग की ओर से मेंटेनेंस और रखरखाव कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्र में तीन शिफ्टों में चार-चार घंटे के पावर कट देने की सूचना जारी की गई है। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 17 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 तक, दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 तक अलग-अलग तीन शिफ्टों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। शहर में किया जा रहे मेंटेनेंस करिए के दौरान नारायण विहार, पंचोली विहार, विनोबा भावे नगर सहित शहर की 45 क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगी बिजली गुल
विद्युत विभाग, जयपुर द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले मेंटेनेंस और रख रखाव कार्य के चलते संतोषी माता मंदिर, गधा पार्क, जाट के कुएं का रास्ता, मोनी बाबा की बगीची, वाचनालय, तिवाड़ी जी का कारखाना, नवग्रह मंदिर, मरुपाड़ा का चौक, केशव कॉलोनी, गणगौरी अस्पताल, चौगान स्टेडियम, मोहन नगर, आयुर्वेदिक अस्पताल, फतेहराम का टीबा, पुरोहित पाड़ा, सरोज सिनेमा, बिसाऊ होटल, नूरानी मस्जिद, सीकर हाउस, स्वामी बस्ती, टकराल क्लिनिक, अरविंद मार्ग, कचोरी वाली गली, नारायण विहार, नारायण सागर, पंचोली विहार, इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, विनोबा भावे नगर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, नर्सरी रेजीडेंसी, मां भगवती नगर, महादेव नगर, अलंकार कॉलेज और संस्कार विहार सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा पावर कट
जयपुर शहर के दैनिक नवज्योति, खुशी सिटी, नारायण एन्क्लेव, श्याम वाटिका, बजरंग वाटिका, वैशाली सामुदायिक केंद्र, एफ ब्लॉक, तलाई पार्क, जैन मंदिर वाली गली और क्राउन प्लाजा सहित आसपास के इलाकों में आज दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिस वजह से शहर के इन क्षेत्रों में 17 अक्टूबर को 4 घंटे का इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया गया है।
इसके अलावा बंधा बस्ती, चंद्रशेखर की बगीची, भेरूजी का मंदिर और आसपास के इलाकों में दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 तक पावरकट रहेगा। इस दौरान इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। शाम 5:00 के बाद विद्युत विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।


