Railway New Rule : ट्रेन से सफर करने वाले लाखों लोगों को रेलवे ने त्यौहारी सीजन में बड़ी राहत दी है। पहले आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने पर यात्रियों को बीमा का लाभ मिलता था लेकिन अब यात्रियों को ऑफलाइन टिकट बुक करने पर भी बीमा का लाभ दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे ने यह बड़ा बदलाव किया है और 27 अक्टूबर 2026 से रिजर्वेशन काउंटरों पर भी इस नियम को लागू कर दिया जाएगा।
क्या होगा इस बीमा का प्रावधान
आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुक करने पर 45 पैसे में यात्रियों को 10 लाख रुपए तक का बीमा मिलता है। कोई घटना होने पर 10 लाख रुपए तक का बीमा दिया जाता है लेकिन अब काउंटर से जो लोग टिकट लेंगे उन्हें भी 45 पैसे में 10 लख रुपए तक के बीमा का सुविधा दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा आदेश दिया जिसके बाद रेलवे ने इस फैसले को लागू किया है। न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने जून 2023 में ओडिशा में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद रेलवे सुरक्षा से जुड़ी कार्यवाही की सुनवाई के दौरान यह निर्देश जारी किया।
लेकिन रेलवे के द्वारा 2023 के आदेश को नजरअंदाज कर दिया गया और इस नियम को लागू नहीं किया गया। अब सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे को सख्त आदेश दिया है जिसके बाद रेलवे के द्वारा इस नियम को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस नियम के लागू होने के बाद लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा। अब ऑफलाइन टिकट बुक करने पर भी 45 पैसे में 10 लख रुपए तक का बीमा दिया जाएगा।


