Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

6 शिफ्टों में आज जयपुर शहर के 100 से अधिक क्षेत्रों में जयपुर डिस्कॉम करेगा मेंटेनेंस कार्य, बिजली रहेगी गुल

जयपुर शहर में आज 6 शिफ्टों में 100 से अधिक इलाकों में चार-चार घंटे का पावर कट दिए जाने की सूचना जारी की गई है। जयपुर डिस्कॉम (सुधार सप्तम) की ओर से मेंटेनेंस कार्यों के चलते शहर में आज शटडाउन दिया जाएगा।

ELECTRICITY OUTAGE JAIPUR
ELECTRICITY OUTAGE JAIPUR

Jaipur News: जयपुर शहर में आज 6 शिफ्टों में 100 से अधिक इलाकों में चार-चार घंटे का पावर कट दिए जाने की सूचना जारी की गई है। जयपुर डिस्कॉम (सुधार सप्तम) की ओर से मेंटेनेंस कार्यों के चलते शहर में आज शटडाउन दिया जाएगा। बता दें कि कल 16 अक्टूबर को जयपुर शहर में पावरकट हेतु जारी की गई लिस्ट में आज 17 अक्टूबर की सुबह कई अन्य क्षेत्रों को भी मेंटेनेंस कार्य के चलते शटडाउन लिस्ट में शामिल किया गया है। जयपुर डिस्कॉम द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस और रखरखाव कार्य के दौरान शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली सप्लाई बंद

जयपुर डिस्कॉम द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज शहर के गंगा विहार, युवराज विहार, गुलाबबाड़ी; झोटवाड़ा के तारा नगर-ए, बी, सी, करणी नगर-बी, हरि नगर, रिलायंस फ्रेश, यादव मार्केट, विद्याधर नगर सेक्टर-7, 10, जीएसटी ऑफिस, केंद्रीय सदन, आरटीओ कार्यालय, विद्याधर नगर स्टेडियम, सेक्टर-8 शॉपिंग सेंटर, पंप हाउस और वीकेआई रोड नंबर 17 सहित आसपास के इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक यहां रहेगी पावर कट

आज सुबह 10:30 बजे से 2:30 बजे तक शहर के इनायत नगर, दाऊद नगर, रहीम नगर, समुन्दर नगर, आजाद नगर, सलाम विहार, रोशन नगर, गोनेर रोड क्षेत्र के मोती विहार, बड़ली की ढाणी, गुलशन विहार, ममता विहार, खोनागोरियां तलाई, सोनियों वाली ढाणी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली सप्लाई बंद

जयपुर शहर में आज मेंटेनेंस और रखरखाव कार्य के चलते शिव शंकर कॉलोनी, नगर निगम कार्यालय, धन्ना दास की बगीची, खड्डा बस्ती, महिला जेल क्वार्टर्स, सिंधी कॉलोनी सर्वानंद पार्क के आसपास, आदर्श नगर क्षेत्र के अशोक चौक, बाल भवन, कचरा बोरिंग, श्मशान चौराहा, सीमा होटल, सोफिया स्कूल, झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित पोस्टल विभाग, एसीबी कार्यालय, भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग, 108 ऑफिस, सीमा संदेश, अक्षय पात्र, दूरदर्शन केंद्र, खांडल हॉस्टल और अम्बेडकर भवन सहित आसपास का क्षेत्रों में सुबह 11:00 से 3:00 तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट

विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक शहर के जेडीए क्वार्टर, प्रेम नगर, झूलेलाल मंदिर, रोड नंबर 17 मार्केट; झोटवाड़ा के राधा गोविंद विलास, लक्ष्मी नगर-II, पटेल नगर, विद्याधर नगर सेक्टर 8, गुर्जर बस्ती, पापड़ के हनुमान जी, शनि मंदिर; वीकेआई जे.एस. कॉलोनी, लक्ष्मण रेखा, आनंद विहार, वर्धमान और बरसाना नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली गुल रहेगी।

जयपुर डिस्कॉम द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज शहर में दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक गोनेर रोड क्षेत्र के करीम नगर विस्तार, अंसारी नगर, अमेरिया स्कूल व आसपास का क्षेत्रों 3 घंटे का पावर कट दिया जाएगा। इस दौरान इन क्षेत्रों में बिजली विभाग के टीम द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक शहर के आदर्श नगर क्षेत्र में बर्फ खाना एवं सिंधी कॉलोनी झूलेलाल मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी 3 घंटे का पावर कट दिया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

SMS मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर बनने का रास्ता हुआ साफ, लगभग 4 करोड़ रुपए बजट की मिली मंजूरी