Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हनुमानगढ़ जिले के किसानों की हो गई मौज, सरसों की बिजाई के लिए बीज मिलेगा मुफ्त

हनुमानगढ़ जिले में विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछले वर्ष जिले में सरसों की बिजाई का क्षेत्रफल 1.89 लाख हेक्टेयर था। इस बार सिंचाई पानी की उपलब्धता और फसलों की जरूरत को देखते हुए सरसों का रकबा 2.50 से 3 लाख हेक्टेयर तक पहुंचने की संभावना है।

MUSTARD SEED FREE SCHEME
MUSTARD SEED FREE SCHEME

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कृषि विभाग ने जिले में कम पानी में तैयार होने वाली सरसों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सरसों का बीज मुफ्त देने की सूचना जारी की है। राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन के तहत जिले में किसानों को 40 हजार हेक्टेयर में बिजाई के लिए 1600 क्विंटल प्रमाणित सरसों का बीज निशुल्क वितरित किया जाएगा। हनुमानगढ़ जिले के किसानों को योजना के तहत सरसों की उन्नत किस्म आरएच 1706 के मिनीकिट दिए जाएंगे। जिले के प्रत्येक पात्र किसान को 4 किलो बीज मिलेगा।

कृषि विभाग जिले में सरसों का रकबा बढ़ाने के लिए कर रहा है प्रयास

हनुमानगढ़ जिले में विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछले वर्ष जिले में सरसों की बिजाई का क्षेत्रफल 1.89 लाख हेक्टेयर था। इस बार सिंचाई पानी की उपलब्धता और फसलों की जरूरत को देखते हुए सरसों का रकबा 2.50 से 3 लाख हेक्टेयर तक पहुंचने की संभावना है। कृषि विभाग का प्रयास है कि किसान सीमित सिंचाई संसाधनों में ऐसी फसलों को प्राथमिकता दें, जिनसे पानी की बचत के साथ बेहतर उत्पादन भी मिल सके।

जिले में 1600 क्विंटल सरसों का बीज का होगा निशुल्क वितरित

यशवंती, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), हनुमानगढ़ ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में 1600 क्विंटल सरसों का बीज निशुल्क वितरित किया जाएगा। इससे किसान उन्नत किस्मों की बिजाई के लिए प्रोत्साहित होंगे। कृषक अपने क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक या सहायक कृषि अधिकारी से संपर्क कर योजना के तहत बीज प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

SMS मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर बनने का रास्ता हुआ साफ, लगभग 4 करोड़ रुपए बजट की मिली मंजूरी