New Green Corridor : लखनऊ को एक नया ग्रीन कॉरिडोर मिलने वाला है। आईआईएम रोड पर बसंत कुंज से किसान पथ तक इस में ग्रीन कॉरिडोर को बनाया जाएगा। यह ग्रीन कॉरिडोर 10 किलोमीटर लंबा होगा जिस पर लगभग 53 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। उसके बनने से 5 लाख से अधिक लोगों को फायदा होगा। बृहस्पतिवार को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया।
28 किलोमीटर लंबा होगा ग्रीन कॉरिडोर
आईआईएम रोड पर वसंत कुंज से किसान पथ तक बनने वाला यह ग्रीन कॉरिडोर 28 किलोमीटर लंबा होगा। नैमिष नगर को जोड़ने के लिए ग्रीन कॉरिडोर को लगभग 9 किलोमीटर आगे बढ़ाया जाएगा। आपको बता दे यह आईआईएम रोड पर गोमती के बाएं तट पर बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद एलडीए की नई आवासीय योजना नैमिष नगर इससे जुड़ेगी जिससे लाखों लोगों को पैदा होगा।
6 महीने पहले एलडीए की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पास किया गया था। 1 साल पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा भी ग्रीन कॉरिडोर के विस्तार की बात कही गई थी। आपको बता दे ग्रीन कॉरिडोर के साथ ही आईआईएम चौराहे से मुबारकपुर चौराहा होते हुए नैमिष नगर को जोड़ने वाली सड़क होगी 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।


