Jaipur News: जयपुर शहर में आज से अगले 3 दिन 20 अक्टूबर तक परकोटा में टूरिस्ट बसों के आने पर रोक लगा दी गई है। परकोटा और आमेर क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा आज से अगले तीन दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। त्योहारी और पर्यटन सीजन के दौरान शहर में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए 20 अक्टूबर तकिया डायवर्सन जारी रहेगा। अगले 3 दिन जयपुर शहर के परकोटा और आमेर क्षेत्र में घूमने का प्लान बना रहे स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए यह खबर अहम है। क्योंकि जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था बनाने हेतु परकोटे में टूरिस्ट टूरिस्ट बसों की एंट्री बंद कर दी है और रूट में भी बदलाव किया है।
छुट्टियों में बढ़ने वाली पर्यटकों और आमजन की भीड़ को देखते हुए लिया फैसला
जयपुर शहर में परकोटा और आमेर क्षेत्र में अवकाश के दौरान पर्यटकों और आमजन की अधिक आगमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन नहीं है फैसला लिया है। इसलिए इन क्षेत्रों में जाने वाले लोग घर से निकलने से पहले जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया नया रूट प्लान अवश्य देख लें। शहर में घूमने आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम का सामना न करना पड़े और छुट्टियों में शहर के महत्वपूर्ण मार्गों, ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में यातायात का दबाव काम करने के लिए जिला प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है।
परकोटा में 20 अक्टूबर तक किस प्रकार रहेंगे ट्रैफिक नियम
जयपुर शहर में अगले तीन दिन 30 अक्टूबर तक रूट परमिट वाली मिनी और सिटी बसों को जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गो से संचालित किया जाएगा। परकोटा क्षेत्र में लोडिंग वाहनों का संचालन दिन में प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक ही किया जा सकेगा। इसके अलावा जिला प्रशासन ने बड़ी पर्यटक बसों का परकोटा क्षेत्र में संचालन अगले 3 दिन के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। बड़ी पर्यटक बसों की सैटेलाइट पार्किंग रामनिवास बाग पार्किंग में खड़ी की जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा चारदीवारी में यातायात बढ़ने पर भी डायवर्सन का प्लान जारी किया गया है। वहीं दिल्ली रोड से आमेर फोर्ट जाने वाले वाहनों आमेर तिराहा से धोबी घाट होते हुए जाना पड़ेगा। जयगढ़ टी पॉइंट से रामगढ़ मोड़ और आमेर से रामगढ़ मोड़ दिशा में यातायात बंद रखा गया है।


