UP Road News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले सड़क चौड़ीकरण और नई सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता में शामिल किया गया है और इस कार्य पर 1346 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
जिन आठ सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा उसमें कल्कि धाम मंदिर, कुशीनगर जिले के फाजिलनगर स्थित जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का महापरिनिर्वाण स्थल, सीतापुर जिले में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य, मुजफ्फरनगर जिले का मोरना शुक्र तीर्थ, बौद्ध स्थल संकिसा आदि से जुड़े मार्गों का चौड़ीकरण किया जाएगा, ताकि पर्यटक को और श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई समस्या ना हो।
फोरलेन बनेगी सड़के
संभल जिले के संभल जोया मार्ग एचौड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम होते हुए खिरनी गंगा एक्सप्रेस वे तक 18.26 किलोमीटर लंबे सड़क को 140 करोड़ की लागत से फोरलेन बनाया जाएगा। सीतापुर में 10 किलोमीटर लंबे काली नीमसार पनागर सड़क को 92.54 करोड़ की लागत से फोरलेन बनाया जाएगा।
इसके अलावा राज्य के धार्मिक स्थलों से जुड़े अन्य सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके उद्देश्य से ही यह कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेजी से सड़क चौड़ीकरण करने का आदेश दिया है।


