Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जालौर जिले के देवड़ा में 18-19 अक्टूबर से होगी जिला स्तरीय सद्भावना कबड्‌डी स्पर्धा, विजेता टीम को मिलेगा 21 हजार रुपए का इनाम

राजस्थान प्रदेश के जालौर जिले में स्थित देवड़ा गांव में खेलों को बढ़ावा देने हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 18 व 19 अक्टूबर को जिला स्तरीय सद्भावना डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता की जाएगी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के उत्सवर्धन के लिए इनाम भी रखा गया है।

Jalore News
Jalore News

Jalore News: राजस्थान प्रदेश के जालौर जिले में स्थित देवड़ा गांव में खेलों को बढ़ावा देने हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 18 व 19 अक्टूबर को जिला स्तरीय सद्भावना डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता की जाएगी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के उत्सवर्धन के लिए इनाम भी रखा गया है। देवड़ा गांव में होने जा रही कबड्डी प्रतियोगिता की कमेटी के सदस्य जबराराम गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में जालोर जिले की 32 टीमें भाग ले सकेंगी। कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीम में एक ही पंचायत के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे।

विजेता टीम को मिलेगा 21 हजार रुपए का इनाम

देवड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 18 व 19 अक्टूबर को जिला स्तरीय सद्भावना डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता की कमेटी के सदस्य जबराम गर्ग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹21000 नगद का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा उपविजेता रहने वाली टीम को 11 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7,100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। जबराम गर्ग ने देवड़ा गांव द्वारा आयोजित की जा रही सद्भावना डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के कबड्डी खेलने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए अपील की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सोयाबीन के भाव में प्लांट में आई तेजी, देखिए आज का मंडी भाव