Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरसों के की कीमतों में आया उछाल, हनुमानगढ़ जिले में बढ़ेगी इस बार सरसों की फसल की बिजाई

राजस्थान प्रदेश में इस बार सरसों की कीमतों में हो रही वृद्धि को देखते हुए सरसों की फसल की बीजय अधिक होने के आसार हैं। मंडियों में सरसों का भाव 8500 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार किसान भाव अच्छा होने की वजह से सरसों की बिजाई अधिक करने की सोच रहे हैं।

MUSTARD RATE HIKE
MUSTARD RATE HIKE

Hanumangarh News: राजस्थान प्रदेश में इस बार सरसों की कीमतों में हो रही वृद्धि को देखते हुए सरसों की फसल की बीजय अधिक होने के आसार हैं। मंडियों में सरसों का भाव 8500 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार किसान भाव अच्छा होने की वजह से सरसों की बिजाई अधिक करने की सोच रहे हैं। जिले की नोहरर तहसील के चारणवासी क्षेत्र में ग्वार, बाजरा, मूंग, मोठ, मूंगफली की फसलें समेटने के बाद खाली हुए खेतों में किसान अब सरसों की बिजाई में जुट गए हैं। नोहर तहसील में इस बार सरसों की बिजाई अधिक होने की उम्मीद है।

भाव में आए उछाल और पानी की कमी के चलते होगी सरसों की बिजाई अधिक

राजस्थान प्रदेश की नोहर सहित विभिन्न मंडियों में सरसों की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। सरसों के भावों में आई तेजी और इस सीजन नहरी पानी के अभाव की आशंका को देखते हुए हनुमानगढ़ जिले के किसानों का रुझान सरसों की तरफ बढ़ा है। इस बार हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील के फेफना, चारणवासी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरसों के रकबे में बढ़ोतरी की संभावना है। नोहर क्षेत्र के चारणवासी और फेफना गांव के किसान रामेश्वर लाल, सुभाष चंद्र, महावीर प्रसाद, हंसराज, सुरेंद्र कुमार, किशन लाल, धर्मपाल, बनवारी लाल, जगदीश सहित कई किसान दिन-रात खेतों की जुताई कर बिजाई कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इनमें से करीब 50 प्रतिशत किसान नहरी पानी से खेतों को सींचकर बिजाई कर रहे हैं। बाकी किसान ट्यूबवेल के पानी से सरसों बो रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सोयाबीन के भाव में प्लांट में आई तेजी, देखिए आज का मंडी भाव