Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भीनमाल रेलवे ओवरब्रिज पर कल बंद रहेगा आवागमन, स्लैब कास्टिंग का होगा काम

राजस्थान प्रदेश के जालौर स्थित भीनमाल में रामसीन- भीनमाल-रानीवाड़ा एसएच-31 स्थित भीनमाल रेलवे ओवरब्रिज पर स्लैब कास्टिंग कार्य के चलते 17 अक्टूबर को यातायात बंद रहेगा। बता दें कि इस ओवरब्रिज पर आज से काम शुरू किया गया था, जो कल भी जारी रहेगा।

Jalore News
Jalore News

Jalore News: राजस्थान प्रदेश के जालौर स्थित भीनमाल में रामसीन- भीनमाल-रानीवाड़ा एसएच-31 स्थित भीनमाल रेलवे ओवरब्रिज पर स्लैब कास्टिंग कार्य के चलते 17 अक्टूबर को यातायात बंद रहेगा। बता दें कि इस ओवरब्रिज पर आज से काम शुरू किया गया था, जो कल भी जारी रहेगा। इसलिए विभाग ने वाहन चालकों हेतु कल इस और ब्रिज पर आवागमन बंद रखने की सूचना जारी की है। गौरतलब है कि इस ओवरब्रिज पर स्लैब कास्टिंग कार्य के चलते आज 16 अक्टूबर को भी आवागमन बंद रखा गया है।

यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग रामसीन- भीनमाल-रानीवाड़ा एसएच-31 स्थित

भीनमाल रेलवे ओवरब्रिज पर स्लैब कास्टिंग कार्य के चलते 17 अक्टूबर को वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से होकर निकलना पड़ेगा। कल शनिवार को भीनमाल शहर में वाहनों को खेमा बाबा होटल (72 जिनालय) से जसवंतपुरा रोड होते हुए जसवंतपुरा रेलवे फाटक के रास्ते वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। RSRHA ने जिला प्रशासन से यातायात डायवर्ट करने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि 17 अक्टूबर को इस ओवरब्रिज पर स्लैब कास्टिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद यातायात को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। स्लैब कास्टिंग के दौरान शहर के वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए वैकल्पिक मार्ग पर यातायात डायवर्ट करने हेतु आरएसआरएचए जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सोयाबीन के भाव में प्लांट में आई तेजी, देखिए आज का मंडी भाव