Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सोयाबीन के भाव में प्लांट में आई तेजी, देखिए आज का मंडी भाव

सोयाबीन में आज प्लांटो के खरीदी भाव में तेजी देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार आज 16 अक्टूबर को प्लांट में सोयाबीन का अधिकतम भाव इंदौर के महेश प्लांट में 7700 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। इंदौर की देवी अहिल्या मंडी में लहसुन और प्याज के बाजार में आज 16 अक्टूबर शुक्रवार को अलग-अलग रुख रहा।

Today Mandi Bhav
Today Mandi Bhav

Today Mandi Bhav: सोयाबीन में आज प्लांटो के खरीदी भाव में तेजी देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार आज 16 अक्टूबर को प्लांट में सोयाबीन का अधिकतम भाव इंदौर के महेश प्लांट में 7700 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। सोयाबीन की कीमतों में तेजी से मप्र के किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। आज सोयाबीन की विभिन्न प्लांटों में खरीदी भाव की बात करें तो एबीआयएस 6900 अवी एग्री 7050 बंसल 7025 बैतूल सतना 7175 बैतूल 7200 कोरोनेशन 6950 धानुका 7075 धीरेंद्र 7150 दिव्य ज्योति 6950 आइडिया 7050 केपी सॉल्वेक्स 7000 केएस गुना 7100 खंडवा 7000 एमएस सॉल्वेक्स 7100 नीमच 7100 रामा फास्फेट 7000 सांवरिया 7000 सोनिक 7000 स्काईलार्क 6900 रुपए रहा। इसके अलावा धुले- दिसान 7150 मालेगांव 7160 मोअल 7100 नंदूरबार 7100 ओमश्री 7150 संजय 7050 रुपए। नागपुर- आदित्य 7100 एबीआयएस 6900 गोयल 7150 पतजंलि 7000 श्यामकला 7000 शालीमार 7100 रुपए। कोटा - गोयल 7000 महेश 7700 सर्वोदय 7100 शिव 6900 सोना 7050 और सोयुग प्लांट में 7100 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

लहसुन स्थिर, प्याज के भाव नरम

इंदौर की देवी अहिल्या मंडी में लहसुन और प्याज के बाजार में आज 16 अक्टूबर शुक्रवार को अलग-अलग रुख रहा। लहसुन की आवक 7000 से 8000 कट्टे रही। बाजार स्थिर रहा। जी-2 सहित सुपर क्वालिटी की मांग अच्छी रही, लेकिन उपलब्धता कम होने से इसके भाव 16000 से 17000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे। अमलेटा और तुलसी किस्म 13000 से 14000 रुपए पर बिकी। मध्यम और लड्डू माल के भाव गुणवत्ता के अनुसार 6000 से 12000 रुपए रहे। प्याज की आवक करीब 25,000 कट्टे रही। पिछले दिन के मुकाबले भाव 50 पैसे से 1 रुपए प्रति किलो नरम हुए।

आज 16 अक्टूबर को सामान्य प्याज 35 से 40 रुपए, अच्छी क्वालिटी 41 से 42 रुपए और चुनिंदा वीआईपी माल 44 रुपए प्रति किलो तक बिका। खराब माल 25 से 35 रुपए रहा। किसानों ने कम बारिश से आगामी फसल की बुवाई घटने की आशंका जताई। नया आलू बेस्ट 800 से 1000, एवरेज 600 से 700 गुल्ला 400 से 500 रुपए। प्याज नया 3900 से 4100 पुराना 3600 से 3800 एवरेज 3000 से 3200 गोल्टा 2000 से 2200 लहसुन एक्स्ट्रा सुपर 15000 से 18000 देशी 13000 से 14000 एवरेज 8000 से 10000 बारिक 5000 से 7000 रुपए क्विंटल रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

17 अक्टूबर को जयपुर शहर में चार-चार घंटे की 3 शिफ्टों में लगेंगे पावरकट