Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बेहद कम खर्च में करें राजस्थान की यात्रा, IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, यहां देखें डीटेल्स

बेहद कम खर्च में करें राजस्थान की यात्रा, IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, यहां देखें डीटेल्स

IRCTC Rajasthan Tour Package : अगर आपका मन भी जयपुर के शाही महलों को करीब से देखने का है और जैसलमेर के रेगिस्तान घूमने का है तो आप आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लाया है। इस टूर पैकेज में आपको खाटू श्याम का दर्शन करने का भी मौका मिलेगा। आपको बता दे कि यह टूर पैकेज 8 दोनों का है, जिसमें आपको पर्यटन स्थलों के साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका भी मिलेगा।

24 नवंबर से शुरू होगी यात्रा

आईआरसीटीसी के राजस्थान टूर पैकेज के लिए 24 नवंबर से यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा लखनऊ से शुरू होगी। 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक यह यात्रा चलेगी। स्टोर पैकेज में आपको जयपुर खाटू श्याम जी पुष्कर जोधपुर जैसलमेर जैसे जगह को देखने का मौका मिलेगा। राजस्थान के ऐतिहासिक विरासत संस्कृति और धार्मिक स्थलों को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

फ्लाइट से होगी यात्रा

इस टूर पैकेज में आपको लखनऊ से राजस्थान तक की यात्रा फ्लाइट से करनी होगी और टूर पैकेज में होटल और खाने की सुविधा भी मिलेगी। पैकेज में आपको सुबह का नाश्ता और रात का खाना मिलेगा इसके साथ ही साथ पूरे सफर में यात्रियों को एक अनुभवी टूर गाइड भी मिलेगा।

कितना रुपए आएगा खर्च

इस टूल पैकेज में आप अगर अकेले जा रहे हैं तो प्रति व्यक्ति के हिसाब से 74300 लगेगा और अगर दो व्यक्ति साथ में जा रहे हैं तो प्रति व्यक्ति के हिसाब से 57800 लगेगा। तीन व्यक्ति अगर साथ में जा रहे हैं तो प्रति व्यक्ति पर 55000 लगेगा वहीं 5 से 11 साल के बच्चों को बेड के साथ 48000 देना होगा।

कैसे करें बुकिंग

इस बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। www.irctc.com पर जाकर आप आसानी से इसके लिए बुकिंग कर सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ के तहत इसके लिए टिकट बुक हो रहा है। आपको अगर टिकट बुक करना है तो फटाफट ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर लीजिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के बस यात्रियों का माता वैष्णो देवी का सफर हुआ आसान, रेवाड़ी से कटरा के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा