Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

UP मे जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, लखनऊ से बनारसी का सफर 1 घंटे में होगी तय, इन शहरों को होगा फायदा

UP मे जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, लखनऊ से बनारसी का सफर 1 घंटे में होगी तय, इन शहरों को होगा फायदा

Bullet Train : उत्तर प्रदेश में बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारियां तेज कर दी गई है। आने वाले समय में वाराणसी से लखनऊ की दूरी मात्र 1 घंटे में तय हो जाएगी। इस हाई स्पीड कॉरिडोर से लखनऊ प्रयागराज अयोध्या रायबरेली वाराणसी समिति कई शहरों को जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसकी डीपी यार पूरी हो गई है और अंतिम मंजूरी के लिए रेल मंत्रालय को भेज दिया गया है। मंत्रालय के मंजूरी के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यूपी में 865 किलोमीटर लंबा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनेगा

दिल्ली से बनारसी के बीच प्रस्तावित हाई स्पीड रेल कॉरिडोर लगभग 865 किलोमीटर लंबा होगा जिसमें 1.31 लाख करोड रुपए खर्च होंगे। आपको बता दे इस रूट पर बुलेट ट्रेन का स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। दिल्ली से वाराणसी की दूरी बुलेट ट्रेन चलने के बाद 3 घंटे 50 मिनट में पूरी हो जाएगी फिलहाल 11 से 12 घंटे सामान्य ट्रेन से दिल्ली से बनारसी की दूरी तय करने में समय लगता है।

लखनऊ से वाराणसी मात्र 1 घंटे में

बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद लखनऊ से वाराणसी की दूरी बेहद कम समय में पूरी होगी। दोनों शहरों की दूरी तय करने में मात्र 1 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा। प्रयागराज से वाराणसी 30 मिनट में और प्रयागराज से लखनऊ 55 मिनट में बुलेट ट्रेन से दूरी तय होगी।

उत्तर प्रदेश के इन शहरों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन

प्रस्तावित रूट में उत्तर प्रदेश के कई मुख्य शहरों को शामिल किया गया है। नोएडा सेक्टर 146, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा आगरा फिरोजाबाद इटावा कन्नौज रायबरेली प्रयागराज भदोही और वाराणसी से बुलेट ट्रेन गुजरेगी। अयोध्या से भी बुलेट ट्रेन को कनेक्टिविटी दी जाएगी ताकि रामनगरी आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। रेलवे की मंजूरी के बाद बोले ट्रेन चलाने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। आगे भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के बस यात्रियों का माता वैष्णो देवी का सफर हुआ आसान, रेवाड़ी से कटरा के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा