Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फेस्टिवल पर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली के यात्रियों को मिली साप्ताहिक ट्रेन की सौगात, 21 अक्टूबर से होगी शुरू

रेलवे विभाग में राजस्थान प्रदेश के उदयपुर शहर से हरियाणा के रास्ते दिल्ली तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन फेस्टिवल सीजन में राजस्थान सहित तीन राज्यों की ट्रेन यात्रियों का सफर आसान बनाएगी। उदयपुर रोड दिल्ली के बीच शुरू होने जा रही दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09618 और गाड़ी संख्या 09618 राजस्थान प्रदेश के उदयपुर, भीलवाड़ा और अजमेर सहित कई जिलों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

daipur to Delhi Sarai special weekly train
daipur to Delhi Sarai special weekly train

Indian Railway: फेस्टिवल सीजन में लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग ने राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के ट्रेन यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे विभाग में राजस्थान प्रदेश के उदयपुर शहर से हरियाणा के रास्ते दिल्ली तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (Udaipur to Delhi Sarai special weekly train) चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन फेस्टिवल सीजन में राजस्थान सहित तीन राज्यों की ट्रेन यात्रियों का सफर आसान बनाएगी। उदयपुर रोड दिल्ली के बीच शुरू होने जा रही दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09618 और गाड़ी संख्या 09618 राजस्थान प्रदेश के उदयपुर, भीलवाड़ा और अजमेर सहित कई जिलों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इस प्रकार रहेगा रूट

रेलवे विभाग द्वारा त्योहारी सीजन में उदयपुर और दिल्ली सराय के बीच शुरू की गई साप्ताहिक ट्रेन 21 अक्टूबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक कुल 6 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 09617 उदयपुर सिटी से चलकर मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना के रास्ते हरियाणा के नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर ठहराव करते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से त्योहार पर यात्रा करने वाले हरियाणा प्रदेश के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम जिले की ट्रेन यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। गाड़ी संख्या 09618 दिल्ली सराय से उदयपुर सिटी के बीच ऊपर दिए गए स्टेशनों पर ठहराव करते हुए 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक 6 फेरे लगाएगी।

इस प्रकार रहेगा टाइम टेबल

उदयपुर सिटी और दिल्ली सराय के बीच शुरू की गई स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन संख्या 09617 21 अक्टूबर को उदयपुर सिटी से दिल्ली सराय के लिए अलसुबह 4:00 बजे रवाना होगी। वहीं दिल्ली सराय से उदयपुर सिटी के लिए चलने वाली स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन संख्या 09618 22 अक्टूबर से दोपहर 1:45 बजे चलेगी। इन दोनों साप्ताहिक ट्रेनों में यात्रियों के लिए सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, द्वितीय शयनयान और साधारण श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेलवे द्वारा उदयपुर सिटी और दिल्ली सराय के बीच शुरू की जा रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में 22 डब्बे रखे गए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के बस यात्रियों का माता वैष्णो देवी का सफर हुआ आसान, रेवाड़ी से कटरा के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा