Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

2000 करोड़ रुपए बोनस के रूप में बांटेगा भारतीय रेलवे, लाखों रेलवे कर्मियों को मिलेगा लाभ

भारतीय रेलवे द्वारा कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद पात्र कर्मियों को मिलने वाले बोनस को जारी करने हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैबिनेट से बुधवार को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना के बाद रेलवे द्वारा लाखों पात्र कर्मियों पर बोनस के रूप में 2,009.61 करोड़ रु. खर्च किए जाएंगे।

Indian Railway
Indian Railway

Indian Railway: भारतीय रेलवे द्वारा कर्मचारियों को नवरात्रों में बोनस के रूप में बड़ी सौगात दी गई है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद रेलवे के लाखों कर्मचारियों को दशहरे पर मिलने वाले बोनस का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे द्वारा पात्र कर्मियों को 78 दिन के बराबर बोनस दिया जाएगा। रेलवे कर्मचारियों के लिए जारी हुई बोनस सूचना से लाखों परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि इस बार रेलवे द्वारा कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस के रूप में 2000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

पात्र कर्मियों को अधिकतम 17951 रुपए का मिलेगा बोनस

भारतीय रेलवे द्वारा कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद पात्र कर्मियों को मिलने वाले बोनस को जारी करने हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैबिनेट से बुधवार को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना के बाद रेलवे द्वारा लाखों पात्र कर्मियों पर बोनस के रूप में 2,009.61 करोड़ रु. खर्च किए जाएंगे। प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना के तहत पात्र कर्मियों को अधिकतम 17,951 रु. बोनस दिया जाएगा। गौरतलब है कि रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाला यह बोनस हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा से पहले दिया जाता है। रेलवे विभाग द्वारा इस साल जारी किए जाने वाले बोनस का लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, ट्रैक मेंटेनर, तकनीशियन के अलावा रेलवे के अन्य ग्रुप-सी कर्मियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के बस यात्रियों का माता वैष्णो देवी का सफर हुआ आसान, रेवाड़ी से कटरा के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा