Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी 2 दिनों तक तेज बारिश, अलर्ट जारी

हरियाणा के इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी 2 दिनों तक तेज बारिश, अलर्ट जारी

Haryana Weather News: हरियाणा में एक तरफ ठंड में दस्तक दे दिया है वहीं दूसरी तरफ मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के द्वारा राज्य के तमाम जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के ज्यादातर जिलों में तूफानी बारिश होगी।

50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने वाली है। एक तरफ हरियाणा के तमाम जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वहीं दूसरी तरफ अब फसलों के ऊपर भी खतरा मंडराने लगा है। कई मंडियो में फसल खुले जगह पर रखे हुए हैं। इन फसलों के भीगने का खतरा मंडराने लगा है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार जींद, सोनीपत पानीपत हिसार कुरुक्षेत्र गुरुग्राम सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक इन जिलों में बारिश होती रहेगी।

तापमान में भी 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। राज्य में गुलाबी ठंड में दस्तक दे दिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के बस यात्रियों का माता वैष्णो देवी का सफर हुआ आसान, रेवाड़ी से कटरा के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा