UP Board Time Table 2027: उत्तर प्रदेश के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा साल 2027 बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस बार 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगी। यूपी चुनाव को देखते हुए जल्द से जल्द परीक्षा लिया जा रहा है।
परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में काफी राहत मिलेगी। ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से परीक्षा के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
5 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
यूपी बोर्ड के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार इस बार परीक्षा यूपी बोर्ड के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार इस बार परीक्षा 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियो में आयोजित की जाएगी।
दसवीं की परीक्षा की शुरुआत इस बार हिंदी विषय से होगी। आपको सभी परीक्षा का टाइम टेबल देखने के लिए एक बार ऑफिशल वेबसाइट पर जरुर विजिट करना चाहिए।
20 दिन में ली जाएगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है जिसको देखते हुए इस बार परीक्षा मात्र 20 दिन में पूरी कर ली जाएगी। फरवरी के महीने में ही परीक्षा पूरी कर ली जाएगी ताकि चुनाव के वजह से छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
यूपी बोर्ड के द्वारा छात्रों से अपील किया गया है कि आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लीजिए। वही ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर एक बार परीक्षा का शेड्यूल भी चेक कर ले।


