Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में रूस की टेक्नोलॉजी कंपनियां करेंगी निवेश, प्रदेश बनेगा ग्लोबल ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब

हरियाणा प्रदेश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने हेतु उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड के माध्यम से सरकार द्वारा परियोजना के लिए 58.51 करोड़ रुपये का विशेष प्रोत्साहन पैकेज स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा प्रदेश में विदेशी निवेश को लेकर सिंगापुर और संविधान जैसे देशों के प्रतिनिधिमंडल से भी वार्तालाप कर चुके हैं। अब रूस से टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल से भी हरियाणा को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने हेतु विशेष चर्चा की।

हरियाणा में रूस की टेक्नोलॉजी कंपनियां करेंगी निवेश, प्रदेश बनेगा ग्लोबल ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब

Haryana News: हरियाणा प्रदेश अब ग्लोबल ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तैयारी में जुट गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हरियाणा को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने हेतु रूस टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कि रूस टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधि मंडल से हुई मुलाकात को हरियाणा को उन्नत तकनीक वाले उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ग्लोबल ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनने से हरियाणा में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर होंगे उत्पन्न

विदेशी कंपनियों के हरियाणा में निवेश से प्रदेश प्रकृति के पद पर तो आगे बढ़ेगा ही बढ़ेगा साथ ही साथ युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर उत्पन्न होंगे। मुख्यमंत्री ने रूसी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान हरियाणा प्रदेश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि हरियाणा प्रदेश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरू होने के बाद प्रदेश के लगभग 800 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

परियोजना के लिए 58.51 करोड़ रुपये का विशेष प्रोत्साहन पैकेज स्वीकृत

हरियाणा प्रदेश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने हेतु उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड के माध्यम से सरकार द्वारा परियोजना के लिए 58.51 करोड़ रुपये का विशेष प्रोत्साहन पैकेज स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा प्रदेश में विदेशी निवेश को लेकर सिंगापुर और संविधान जैसे देशों के प्रतिनिधिमंडल से भी वार्तालाप कर चुके हैं। अब रूस से टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल से भी हरियाणा को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने हेतु विशेष चर्चा की।

हरियाणा में विदेशी निवेश और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर प्रयास हुए तेज

हरियाणा को ग्लोबल ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में विदेशी निवेश और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री नाइट सिंह सैनी द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की इस पहल से प्रदेश में आधुनिक विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। बैठक के दौरान हरियाणा को उन्नत तकनीक वाले उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाया जाने के संबंध में दो बड़ी तकनीकी परियोजनाओं पर सहयोग का प्रस्ताव रखा गया है।