Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में कर्मचारियों के होंगे ऑनलाइन तबादले, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया नोटिस

सरकार से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में दिनांक जिला शिक्षा अधिकारियों को ऑनलाइन तबादलों को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है। हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, 2026 में कुछ नियम सख्त बनाए गए है।

haryana education board
hbse board

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में तबादलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में शिक्षा विभाग में कार्यरत नॉन टीचिंग स्टाफ के ऑनलाइन तबादलों को सरकार द्वारा हरी झंडी दे दी गई है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में दिनांक जिला शिक्षा अधिकारियों को ऑनलाइन तबादलों को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है। हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, 2026 में कुछ नियम सख्त बनाए गए है। नई पॉलिसी के तहत कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर गलत जानकारी भरने पर शिक्षा विभाग द्वारा उसे कर्मचारियों की पोस्टिंग दूरदराज के क्षेत्र में करने के नियम को भी शामिल किया गया है।

HRMS पर 31 अक्टूबर तक चलेगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा प्रदेश में शिक्षा विभाग के नॉन टीचिंग स्टाफ की शुरू की गई ऑनलाइन ट्रांसफर प्रकिया के लिए आवेदन करने के इच्छुक कर्मचारियों को ह्यूमैन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) पोर्टल पर आवेदन करना होगा। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार ऑनलाइन ट्रांसफर करवाने हेतु आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 रखी गई है। इसलिए कर्मचारियों को 31 अक्टूबर से पहले अपना डाटा अपडेट करना होगा।

रिटायरमेंट में 1 वर्ष शेष रहने वाले कर्मचारियों को तो बदले हेतु देना होगा लिखित लेटर

हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए शुरू की गई मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, 2026 में जिन कर्मचारियों के रिटायरमेंट में 1 साल से कम समय रह गया है, ऐसे कर्मचारियों की लिखित समिति के बिना उनका ट्रांसफर नहीं करने का प्रावधान रखा गया है। बता दें कि इससे पहले शिक्षा विभाग में टीचिंग स्टाफ के लिए शुरू की गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर कोर्ट द्वारा स्टे लगाया हुआ है। जिसकी सुनवाई अगले महीने 11 नवंबर को होगी।

हरियाणा में कर्मचारियों के होंगे ऑनलाइन तबादले, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया नोटिस