Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा प्रदेश के 7 जिलों की यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए सिरसा जिले के डबवाली शहर से गुरुग्राम के लिए सीधी सुपरफास्ट रोडवेज सेवा शुरू की गई है। डबवाली शहर के यात्रियों को गुरुग्राम, हिसार, झज्जर जैसे जिलों में यात्रा करने के लिए बार-बार बस बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हरियाणा राज्य परिवहन के डबवाली डिपो द्वारा शुरू की गई यह बस डबवाली से चलकर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, महम के रास्ते बेरी और झज्जर के रास्ते गुरुग्राम तक का सफर तय करेगी। इस वर्ष की शुरू होने से प्रदेश के कई जिलों के गुरुग्राम में नौकरी करने वाले व्यक्तियों के अलावा पढ़ाई के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।
डबवाली से गुरुग्राम के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
हरियाणा प्रदेश में सिरसा जिले के डबवाली डिपो द्वारा शुरू की गई हरियाणा रोडवेज सुपरफास्ट बस सर्विस डबवाली से गुरुग्राम के लिए सुबह 4:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह बस सिरसा से सुबह 6:00 बजे, फतेहाबाद से सुबह 7:00 बजे, हिसार से सुबह 7:45 और हांसी से सुबह 8:30 बजे चलकर झज्जर होते हुए गुरूग्राम दोपहर 12 बजे के आसपास पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से गुरुग्राम में नौकरी करने वाली सिरसा जिले की यात्रियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
वापसी में इस प्रकार रहेगा समय
हरियाणा प्रदेश के डबवाली शहर और गुरुग्राम शहर के बीच शुरू की गई हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा सीधी रोडवेज बस सेवा वापसी में गुरुग्राम से डबवाली के लिए दोपहर 12:30 बजे चलेगी। गुरुग्राम के बाद यह बस झज्जर से दोपहर 2:00 बजे, बेरी से दोपहर 2:25 बजे, महम से दोपहर 3:30 बजे, हांसी से शाम 4:20 बजे, हिसार से शाम 5:00 बजे, फतेहाबाद से शाम 5:45 बजे और सिरसा से शाम 6:45 बजे चलकर डबवाली बस स्टैंड पर रात 8 बजे के आसपास पहुंच जाएगी।


