राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती की जाने वाली शिक्षक भर्ती को लेकर नया अपडेट आया है। आयोग की तरफ से 1082 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित कर दिया है, जबकि इसके पात्र मिले 3609 उम्मीदवारों की सूची विभाग की तरफ से जारी कर दी है। पात्र लोग सूची को आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
आयोग सचिव ने स्पष्ट किया कि जो सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है वह चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची या वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जाएगी।
आवेदन के लिए 17 से खुलेगा लिंक
राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए आयोग की सूची में शामिल लोगों को अब विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक 17 अक्टूबर से खुलेगा। इसके लिए अभ्यार्थी 23 अक्टूबर 2026 रात्रि (11:59) तक खोला जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन तथा दस्तावेज सत्यापन के संबंध में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना भी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करनी होगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने दस्तावेजों की जांच
विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) द्वारा ही की जायेगी।
आयोग ने 1082 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित
राजस्थान में शिक्षक भर्ती में आयोग की तरफ से 1082 अभ्यार्थी को अयोग्य घोषित कर दिया है। इन उम्मीदवारों को आयोग्य 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण अयोग्य घोषित किया गया है। आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि विकल्प खाली नहीं छोड़ने है।


