नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी गई है। अगर इस समय बारिश के साथ ओलावृष्टि होती है तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी के बाद किसानों को चिंता में डाल दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होने से राजस्थान में 16 अक्टूबर तक राज्य के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश व कई जगह पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान में कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और इनके आसपास के जिलों में तूफान के साथ बारिश हो सकती है और इन क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में किसानों को समय रहते ही फसल बचाव के कदम उठाने चाहिए।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में 15 व 16 अक्टूबर को मौसम बदलने वाला है। जहां पर तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।
14 अक्टूबर को यलो अलर्ट
मौसम विभाग राजस्थान में 15 अक्टूबर को पांच जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं में येलो अलर्ट जारी किया है। जहां पर तेज हवाओं के साथ बारिश व इन जिलों में कहीं -कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।
15 अक्टूबर को इन जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 16 अक्टूबर को दस जिलों में तेज बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी है। इसमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा में बारिश हो सकती है।
16 अक्टूबर को इन जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर को राजस्थान के सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, धौलपुर, भरतपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश व कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

