UP News: उत्तर प्रदेश की मेधावी बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। स्कूटी पाने का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। राज्य सरकार के द्वारा मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की तैयारियां तेज कर दी गई है। पहले सरकार के द्वारा दिसंबर में स्कूटी देने की योजना बनाई गई थी लेकिन अब नवंबर के महीने में ही स्कूटी वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आपको बता दे की दो चरणों में 40000 छात्रों को स्कूटी दिया जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पहले चरण में 20 से 25000 छात्राओं को स्कूटी दिया जाएगा। बाकी छात्राओं को दूसरे चरण में स्कूटी प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज से मेधावी छात्राओं का ब्योरा जुटाया जा रहा है। योगी सरकार ने कहा है की कोई भी पात्र छात्रा इस योजना से वंचित नहीं रहेगी।
320 करोड़ का है बजट
इस योजना के लिए 40000 स्कूटी खरीदी जाएगी इसके लिए 320 करोड रुपए निर्धारित किए गए है। इसके लिए दो चरणों में वितरण प्रक्रिया की जाएगी ताकि निर्धारित कंपनी को भी किसी तरह की परेशानी ना हो और समय पर स्कूटी की डिलीवरी हो सके।
आपको बता दे की स्कूटी के साथ-साथ छात्राओं को कुछ जरूरी सुविधाएं भी दी जाएगी। हर स्कूटी के साथ हेलमेट और एक्सेसरीज दिया जाएगा और 5 लीटर पेट्रोल भी दिया जाएगा। इससे स्कूटी मिलने के बाद छात्रों को काफी सहूलियत होगी।


