NEET PG: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट-पीजी की काउंसलिंग शुरू कर दी है। कैंडिडेट्स 21 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं 22 अक्टूबर तक च्वॉइस फिलिंग कर पाएंगे। 22 से 23 अक्टूबर तक सीट अलॉटमेंट प्रोसेस चलेगा। पहले राउंड का परिणाम 24 अक्टूबर को आएगा। कैंडिडेट्स को 26 अक्टूबर से दो नवंबर तक रिपोर्ट करनी होगी।
संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती आवेदन 28 तक
स्वायत्त शासन विभाग ने संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। शासन सचिव रवि जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पहले 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। संशोधित आदेश के अनुसार पूर्व में 13 अक्टूबर की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दी गई है।
विभिन्न पदों की सीबीटी 1 परीक्षा 27-28 को होगी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीईएन 04/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए प्रथम चरण की सीबीटी-1 की संशोधित संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर को होगी। इससे पहले जारी कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी तथा एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।


