Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चित्तौड़गढ़ में आज दो अलग-अलग सीटों में रहेगा पावर कट, इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

चित्तौड़गढ़ में आज बिजली विभाग की ओर से दो अलग-अलग सीटों में पावर कट दिए जाने की सूचना जारी की गई है। एईएन इंजीनियर प्रमेंद्र ने कहा कि मेंटेनेंस कार्य के चलते चित्तौड़गढ़ में इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस के दौरान सुखाडिया मार्केट, राणा सांगा मार्केट और खटीक मोहल्ला सहित विभिन्न इलाकों में सुबह 8 से 11:00 बजे तक और चित्रकूट नगर, श्रीराम कॉलोनी और मयूर कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में सुबह 8:00 से 12:00 बजे तक इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया जाएगा।

Chittorgarh news
बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते चित्तौड़गढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में आज बिजली कटौती की जाएगी।

Chittorgarh news: चित्तौड़गढ़ में आज बिजली विभाग की ओर से दो अलग-अलग सीटों में पावर कट दिए जाने की सूचना जारी की गई है। एईएन इंजीनियर प्रमेंद्र ने कहा कि मेंटेनेंस कार्य के चलते चित्तौड़गढ़ में इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस के दौरान सुखाडिया मार्केट, राणा सांगा मार्केट और खटीक मोहल्ला सहित विभिन्न इलाकों में सुबह 8 से 11:00 बजे तक और चित्रकूट नगर, श्रीराम कॉलोनी और मयूर कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में सुबह 8:00 से 12:00 बजे तक इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया जाएगा। बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर में आज दिए जा रहे पावरकट के दौरान रहवासियों से सहयोग करने की अपील की गई है।

इन क्षेत्रों में रहेगा सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक पावरकट

चित्तौड़गढ़ में आज सुबह 8:00 बजे से सुखाडिया मार्केट, राणा सांगा मार्केट, खटीक मोहल्ला, जूना बाजार, सेतु मार्ग, सेक्टर 4, आकाशवाणी केंद्र, महेश वाटिका सिटी पेट्रोल पंप, चारभुजा नगर सेक्टर, सेक्टर 2, चंद्रलोक टॉकीज की बिजली सप्लाई 3 घंटे 11 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग के एईएन इंजीनियर प्रमेंद्र चौधरी ने दी।

सुबह 8:00 से 12:00 तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

बिजली विभाग के एईएन इंजीनियर प्रमेंद्र चौधरी चित्तौड़गढ़ में आज सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक सेगवा हाउसिंग बोर्ड, वैशाली नगर, ऋषभ नगर, चित्रकूट नगर, श्रीराम कॉलोनी, मयूर विहार, शारदा रॉयल ग्रीन, सनसिटी, श्याम नगर, पशुपति विहार, बालाजी नगर, गोकुलधाम सोसायटी, तिलक नगर, रूपनगर प्रेम रेजीडेंसी एवं महेशपुरम के आसपास के क्षेत्रों सहित 11 केवी संगम मार्ग फीडर से जुड़े गोकुल रेजिडेंसी, नवरतन विहार, हड़माला कच्ची बस्ती, भोई खेड़ा, संगम महादेव और आस पास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की महिलाओं का करवा चौथ पर चांद का दीदार हो सकता है लंबा, 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट